राइस मिलों की हड़ताल से धान की खरीद पर लगा विराम, किसान संघर्ष के लिए मजबूर

Edited By Shivam, Updated: 07 Oct, 2018 09:51 PM

farmer protested against rice miller closing

प्रदेश भर में राइस मिलों की हड़ताल से मंडियों में धान की खरीद पर विराम लग गया है। ऐसे में अब किसान संघर्ष के लिए मजबूर हो रहे हैं। कुरुक्षेत्र की नई अनाज मंडी में सैकड़ों किसानों ने मार्केट कमेटी के कार्यालय पर धरना दिया। भारतीय किसान यूनियन के...

कुरूक्षेत्र (रणदीप रोड): प्रदेश भर में राइस मिलों की हड़ताल से मंडियों में धान की खरीद पर विराम लग गया है। ऐसे में अब किसान संघर्ष के लिए मजबूर हो रहे हैं। कुरुक्षेत्र की नई अनाज मंडी में सैकड़ों किसानों ने मार्केट कमेटी के कार्यालय पर धरना दिया। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम सिंह की अगुवाई में घंटों बहस बाजी के बाद आखिर प्रशासन ने खरीद की प्रक्रिया शुरू करने पर सहमति जताई।

गुरनाम सिंह का कहना है कि किसान राइस मिलों को धान नहीं बेच रहे हैं, वह सरकारी खरीद एजंसियों को धान बेच रहे हैं और सरकारी खरीद एजेंसी हड़ताल पर नहीं है, लिहाजा किसानों धान खरीदा जाए। राइस मिलों की हड़ताल से सरकार खुद निपटे, उसमें किसानों को परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राइस मिलर और सरकारी एजेंसियां आपस में मिली हुई हैं।

PunjabKesari

गुरनाम सिंह ने कहा कि शेलर वालों को आपत्ति थी कि सरकारी जांच ना हो, जिसको लेकर राइस मिल हड़ताल पर चले गए गुरनाम सिंह ने कहा कि, भारी मात्रा में जाली जे फार्म काटकर बिहार से सस्ते दाम पर धान खरीदी जाती है और उनके चावल बना कर सरकार को दे दिए जाते हैं इस तरह से हरियाणा प्रदेश के किसानों को ठगा जा रहा है।

किसान नेता ने कहा कि सरकारी एजेंसियां खरीद करें। हरियाणा के राइस मिलर अगर उनके लिए काम नहीं करते तो दूसरे प्रदेशों के राईस मिलों से काम करवाए। वहीं मार्किट कमेटी कार्यालय पर किसानों को एकत्रित देख सीटीएम और मौके पर तहसीलदार पहुंचे। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकारी एजेंसियां खरीद की प्रक्रिया शुरू कर रही हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!