Faridabad : डेढ़ साल बाद पर्वतीय कॉलोनी में शुरू हुई जल आपूर्ति, लोग बोले हर महीने हजारों खर्च...

Edited By Deepak Kumar, Updated: 01 Feb, 2026 07:00 PM

faridabad water supply resumes in parvati colony after a year and a half resid

स्मार्ट सिटी का दर्जा प्राप्त फरीदाबाद में बुनियादी सुविधाओं की जमीनी हकीकत एक बार फिर सामने आई है। शहर की पर्वतीय कॉलोनी के लोगों के

फरीदाबाद : स्मार्ट सिटी का दर्जा प्राप्त फरीदाबाद में बुनियादी सुविधाओं की जमीनी हकीकत एक बार फिर सामने आई है। शहर की पर्वतीय कॉलोनी के लोगों के घरों तक डेढ़ साल की लंबी प्रतीक्षा के बाद आखिरकार पानी पहुंच ही गया। पानी की किल्लत से जूझ रहे स्थानीय निवासी पानी जैसी बुनियादी जरूरत के लिए निजी टैंकरों पर निर्भर रहने को मजबूर थे, जिससे उन्हें आर्थिक और मानसिक दोनों तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा। 

लोगों ने बताया कि इलाके में मकानों का निर्माण और आबादी बढ़ने के बावजूद नगर निगम द्वारा समय पर जल आपूर्ति की व्यवस्था नहीं की गई। कई बार संबंधित विभाग और अधिकारियों से गुहार लगाई गई, शिकायतें दर्ज कराई गईं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका था। मजबूरी में परिवारों को हर महीने हजारों रुपये खर्च कर निजी टैंकरों से पानी मंगवाना पड़ता था।

टैंकर समय पर नहीं पहुंचते थे, तो पानी का संकट पैदा होता

निवासियों का कहना है कि गर्मी के मौसम में हालात और भी बदतर हो जाते थे। कई बार टैंकर समय पर नहीं पहुंचते थे, जिससे पीने और घरेलू उपयोग के लिए पानी का संकट पैदा हो जाता था। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ी। कुछ परिवारों ने तो पानी की किल्लत के कारण अस्थायी रूप से अन्य जगहों पर रहने का भी विचार किया।

नगर निगम के एजीक्यूटिव इंजीनियर सतपाल ने इस बारे में कहा कि अब पर्वतीय कॉलोनीवासियों की जरुरत को देखते हुए पानी का कनेक्शन जोड़ दिया गया हैं। अब लोगों को पेयजल संकट से राहत मिलेगी। आखिरकार डेढ़ साल बाद संबंधित विभाग ने पाइपलाइन डालकर क्षेत्र में जल कनेक्शन उपलब्ध कराया, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!