नूंह में घूस लेते दो कर्मचारी विजिलेंस ने पकड़े, बिजली निगम का फोरमैन और पेंशन विभाग का कर्मचारी रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

Edited By Harman, Updated: 27 Aug, 2026 11:45 AM

electricity corporation foreman and pension department employee arrested while a

विजिलेंस ने मंगलवार रात बिजली निगम के फोरमैन को 14,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। आरोप था कि फोरमैन शौकत अली ट्रांसफॉर्मर लगाने के लिए रिश्वत मांग रहा था, जिसके बाद 14,000 रुपये में सौदा तय हुआ।

नूंह : विजिलेंस ने मंगलवार रात बिजली निगम के फोरमैन को 14,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। आरोप था कि फोरमैन शौकत अली ट्रांसफॉर्मर लगाने के लिए रिश्वत मांग रहा था, जिसके बाद 14,000 रुपये में सौदा तय हुआ। 

शिकायतकर्ता ने गुरुग्राम विजिलेंस टीम को इसकी जानकारी दी। इंस्पेक्टर सतपाल की अगुवाई में एक टीम बनाई गई और मामले की जांच की गई। इसके बाद आरोपी को पिंगावां से रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद टीम उसे पूछताछ के लिए गुरुग्राम ले गई और उसे बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

आपको बता दें कि मंगलवार को नूंह अनाज मंडी के सचिव मनोज को भी विजिलेंस ने कोर्ट से हिरासत में लिया था और पेंशन विभाग के कर्मचारी मुकेश को 9 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!