रेवाड़ी में बिपरजॉय का असर: देर रात चली तेज हवाएं...सुबह से रुक-रुक कर हो रही बारिश

Edited By Manisha rana, Updated: 19 Jun, 2023 10:12 AM

effect of biperjoy in rewari

बिपरजॉय तूफान का असर अब हरियाणा के रेवाडी़ जिले में पूरी तरह दिखाई दे रहा है। सोमवार सुबह से पूरे शहर में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। जिसके कारण तापमान में 2.5 डिग्री की गिरावट हुई है। इससे पहले रविवार की रात तेज हवाएं चली और  बूंदाबांदी भी हुई।

रेवाड़ी : बिपरजॉय तूफान का असर अब हरियाणा के रेवाडी़ जिले में पूरी तरह दिखाई दे रहा है। सोमवार सुबह से पूरे शहर में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। जिसके कारण तापमान में 2.5 डिग्री की गिरावट हुई है। इससे पहले रविवार की रात तेज हवाएं चली और  बूंदाबांदी भी हुई। बरसात से लोगों को गर्मी से राहत भी मिली है।


आज और कल रहेगा बिपरजॉय का असर

हरियाणा के उत्तर और दक्षिण जिलों में 19 व 20 जून को भी बिपरजॉय का असर रहेगा। उत्तर हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल में 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। इसके अलावा दक्षिण हरियाणा के महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, झज्जर, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत और पानीपत में भी हवाओं की यही रफ्तार रहेगी।


अलर्ट मोड़ पर बिजली विभाग 

बिपरजॉय तूफान का असर राजस्थान में देखने के बाद हरियाणा में बिजली विभाग अलर्ट मोड़ पर आ गया है। तेज हवाओं और तूफान के चलते दक्षिण हरियाणा में पेड़ या बिजली के खंभे गिरने के दौरान बाधित होने वाली बिजली को सुचारु करने की पहले से ही व्यवस्था कर ली गई है। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!