विज ने मुझे बंदर कहा था, अब यही वानर और वानर सेना ध्वस्त करेगी भाजपा की लंका: दुष्यंत

Edited By Shivam, Updated: 05 Oct, 2019 06:48 PM

जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला ने भाजपा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के ब्यान पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि विज ने उन्हें बंदर कहा था, अब यही वानर और मेरी वानर सेना भाजपा रूपी लंका पर चढ़ाई कर लंका ध्वस्त कर देगी। उन्होंने कहा कि भाजपा 75 पार का नारा...

फतेहाबाद(रमेश भट्ट): जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला ने भाजपा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के ब्यान पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि विज ने उन्हें बंदर कहा था, अब यही वानर और मेरी वानर सेना भाजपा रूपी लंका पर चढ़ाई कर लंका ध्वस्त कर देगी। उन्होंने कहा कि भाजपा 75 पार का नारा दे रही है, लेकिन अब जनता उन्हें 75 पार नहीं प्रदेश की हद से पार करके छोड़ेगी। फतेहाबाद विधानसभा सीट से जेजेपी उम्मीदवार डॉ. विरेंद्र सिवाच के समर्थन में पार्टी प्रमुख दुष्यंत चौटाला शुक्रवार को फतेहाबाद पहुंचे थे। 

यहां अनाजमंडी के शैड के नीचे आयोजित जनसभा को भी उन्होंने संबोधित किया। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने जहां एक ओर भाजपा को आड़े हाथ लिया तो वहीं पार्टी उम्मीदवार के पक्ष में वोटों की अपील भी की। उन्होंने कहा कि भाजपा कभी प्रदेश हित में काम नहीं कर सकती। भाजपा के पांच वर्ष के शासन में प्रदेश 3 बार जला है। भाजपा ने न तो कभी किसान हित में काम किया है न ही व्यापारी के हित में। नौकरी में पारदर्शिता की बात करते हैं, लेकिन युवाओं को उनके स्तर के अनुसार नौकरी न देकर उनका अपमान किया है।

दुष्यंत ने कहा कि आज प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा दोनों की एक सी अवस्था है, दोनों ही आपसी फूट झेल रही हैं। ऐसी पार्टियां जो आपस अपने पार्टी वर्कर्स में ही सांमजस्य नहीं बैठा सकती और उन पर विश्वास न कर पैराशूट उम्मीदवार मैदान में उतार रही है। ऐसे में प्रदेश की जनता के साथ क्या न्याय करेंगी। आज प्रदेश की जनता जेजेपी की ओर आशा भरी दृष्टि से देख रही है और आने वाले चुनावों में प्रदेश की जनता जेजेपी के पक्ष में वोटिंग कर जेजेपी को सत्ता में लाने का काम करेंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!