नशे में धुत्त सुखदेव ढाबे पर 6 युवकों ने मचाया तांडव, हाथापाई पर उतरे तो वेटरों ने भी की धुनाई

Edited By Isha, Updated: 29 Oct, 2020 12:34 PM

drunk sukhdev dhaba orchestrated 6 youths

सोनीपत के मुरथल स्थित ढाबे पर कुछ युवकों ने शराब के नशे में  खूब तांडव किया।दरअसल खाना खाने के बाद  वह एक-एक कर निकलने लगे तो ढाबे पर तैनात वेटरो ने उनसे खाने के पैसे मांगे। दो युवकों ने वेटरो के

सोनीपत(पवन राठी): सोनीपत के मुरथल स्थित ढाबे पर कुछ युवकों ने शराब के नशे में  खूब तांडव किया।दरअसल खाना खाने के बाद  वह एक-एक कर निकलने लगे तो ढाबे पर तैनात वेटरो ने उनसे खाने के पैसे मांगे। दो युवकों ने वेटरो के साथ हाथापाई की तो वेटरो उनकी धुनाई कर डाली। ये सारी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई ।
PunjabKesari
 इस मामले की जानकारी देते हुए सुखदेव ढाबे के मैनेजर विवेक ने बताया कि उनके ढाबे पर लगभग 5:00 बजे के आसपास छह युवक खाना खाने आए थे लेकिन बाद में उन्होंने पैसे नहीं दिए। वह शराब के नशे में धुत थे जब वेटर ने उनसे खाने के पैसे मांगे तो युवकों ने वेटरो के साथ मारपीट शुरू कर दी और बाद में उनके भी कर्मचारियों ने दोनों युवकों को पीट दिया।  उन्होंने बताया कि  इस पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
PunjabKesari
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!