Drugs worth Rs 1 crore seized: चुनाव के दौरान हरियाणा में पकड़ा गया 1 करोड़ रुपए की कीमत का नशा

Edited By Isha, Updated: 05 Oct, 2024 06:30 PM

drugs worth rs 1 crore seized

हरियाणा में विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद से ही सुरक्षा बल और प्रदेश पुलिस की ओर से मिलकर आसमाजिक तत्वों पर नकेल कसी गई है। इसी के चलते धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में भी पुलिस की ओर से करोड़ों रुपए की संपत्ति और नगदी भी जब्त की गई है

चंडीगढ़ (चंद्रशेखर धरणी) : हरियाणा में विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद से ही सुरक्षा बल और प्रदेश पुलिस की ओर से मिलकर आसमाजिक तत्वों पर नकेल कसी गई है। इसी के चलते धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में भी पुलिस की ओर से करोड़ों रुपए की संपत्ति और नगदी भी जब्त की गई है। साथ ही मतदान की समाप्ति के बाद मतगणना को लेकर ईवीएम की सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी की गई है। इसे लेकर हमने कुरुक्षेत्र के एसपी वरुण सिंगला से खास बातचीत की।

एसपी वरुण सिंगला ने बताया कि विधानसभा चुनाव के दौरान एक करोड़ 70 लाख रुपए की सपत्ति और नगदी जब्त की गई है, जोकि बीते लोकसभा चुनाव की तुलना में 25 फीसदी अधिक है। उन्होंने बताया कि इस चुनाव के दौरान करीब एक करोड़ रुपए की कीमत की राशि का नशा पकड़ा गया है। इसके अलावा अलग-अलग नाकों से 28 लाख रुपए की नगदी बरामद की है। साथ ही 6 लाख रुपए की अवैध शराब भी बरामद की गई है। इसके अलावा कई वाहन भी जब्त किए गए हैं और 2 अवैध हथियार भी जब्त किए गए हैं। 

बढ़ाई पेट्रोलिंग पार्टियां
एसपी वरुण सिंगला ने बताया कि लोकसभा चुनाव की तुलना में विधानसभा चुनाव में सुरक्षा बल और पेट्रोलिंग पार्टियों की संख्या को बढ़ाया गया है। विधानसभा चुनाव के लिए हरियाणा पुलिस के 2500 जवानों के अलावा पैरामिल्ट्री फोर्स की 7 कंपनियों को तैनात किया गया है। करीब 3 हजार से अधिक जवान सुरक्षा के लिए तैनात किए गए हैं। लोकसभा चुनाव में 34 पेट्रोलिंग पार्टियां लगाई गई थी। इस बार विधानसभा चुनाव में 102 गाड़ियों को गश्त के लिए लगाया गया है। साथ ही पेट्रोलिंग पार्टियों की संख्या को बढ़ाकर 52 किया गया है। 

थ्री टायर रहेगी सुरक्षा
मतदान के बाद ईवीएम की सुरक्षा को लेकर वरुण सिंगला ने बताया कि कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में बने कलेक्शन सेंटर में सभी ईवीएम मशीनों को जमा किया गया है। इसके लिए थ्री टायर की सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इसमें पहले घेरे की सुरक्षा पैरामिलट्री के जवानों के हवाले होगी, जबकि दूसरे घेरे की सुरक्षा का जिम्मा आईआरबी और एचएपी के पास होगा। इसके बाद तीसरे घेरे की सुरक्षा का जिम्मा हरियाणा पुलिस के हवाले है।

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!