इंडोनेशिया में दिखेगी हरियाणवी संस्कृति, ये लोक गीतकार करने जा रही हैं कमाल

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 13 Sep, 2025 03:49 PM

dr krishna of narnaul will hoist the flag of haryanvi culture in bali

डॉ. आर्या पहले भी मॉरीशस, आबूधाबी, दुबई, श्रीलंका, वियतनाम और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में साहित्यिक प्रस्तुतियों में भाग ले चुकी हैं

नारनौल : नारनौल की कवयित्री और लोकगीतकार डॉ. कृष्णा कुमारी आर्या अंतरराष्ट्रीय हिंदी दिवस के तहत इंडोनेशिया के बाली में आयोजित कार्यक्रम में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगी। शब्द यात्रा साहित्यिक समूह और आईसीसीआर बाली के संयुक्त आयोजन में वे हरियाणवी लोकभाषा में कविताएँ और लोकगीत प्रस्तुत कर स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सामने राज्य की सांस्कृतिक विरासत पेश करेंगी।

डॉ. आर्या पहले भी मॉरीशस, आबूधाबी, दुबई, श्रीलंका, वियतनाम और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में साहित्यिक प्रस्तुतियों में भाग ले चुकी हैं और उनकी रचनाएँ वैश्विक मंचों पर सराही जा चुकी हैं। वे समसामयिक विषयों जैसे- बालिका सुरक्षा, जल व प्रकृति संरक्षण, स्त्री सशक्तिकरण और सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन पर कविताएँ व लोकगीत रचती व गाती रही हैं।

Dr. Krishna Arya Honored - Mahendragarh/narnaul News - Mahendragarh-narnaul  News:डॉ. कृष्णा आर्या को किया सम्मानित

इस कार्यक्रम में शब्द यात्रा भारतीय साहित्यिक समूह के साहित्यकार भी शामिल होंगे और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के माध्यम से हरियाणा की लोकपरंपरा को अंतरराष्ट्रीय मंच मिलेगा। नगर व साहित्य प्रेमियों ने डॉ. कृष्णा की अंतरराष्ट्रीय मंच पर भागीदारी पर गहरा उत्साह व्यक्त किया है और उम्मीद जताई है कि उनकी प्रस्तुतियाँ हरियाणवी संस्कृति का गौरव बढ़ाएंगी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!