डीएलएड रि-अपीयर परीक्षाएं आज से शुरु, 52 परीक्षा केंद्रों पर होंगे प्रविष्ट

Edited By Isha, Updated: 08 Jan, 2020 11:22 AM

dled re appear examinations start today 12 098 candidates exam centers

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा संचालित डी. एल. एड प्रथम वर्ष-2017 (रि-अपीयर), डी.एल.एड प्रथम प्रवेश वर्ष-2018 (रि-अपीयर) एवं द्वितीय प्रवेश वर्ष-2017 (रि-अपीयर) जनवरी-2020 की परीक्षाएं........

भिवानी (पंकेस) : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा संचालित डी.एल.एड प्रथम प्रवेश वर्ष-2017 (रि-अपीयर), डी.एल.एड प्रथम प्रवेश वर्ष-2018 (रि-अपीयर) एवं द्वितीय प्रवेश वर्ष-2017 (रि-अपीयर) जनवरी-2020 की परीक्षाएं प्रदेशभर में 8 जनवरी से संचालित होने जा रही हैं तथा इन परीक्षाओं के सुव्यवस्थित संचालन की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। ये परीक्षाएं 17 जनवरी तक चलेंगी।

बोर्ड अध्यक्ष डा. जगबीर सिंह ने बताया कि इन परीक्षाओं में कुल 12,098 परीक्षार्थी 52 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देंगे एवं परीक्षाओं के निर्वघ्न व सुव्यवस्थित संचालन को सुनिश्चित करने के लिए 52 केंद्र अधीक्षक व 541 पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने बताया कि डी.एल.एड. प्रथम प्रवेश वर्ष-2017 (रि-अपीयर) के 1591 परीक्षार्थी प्रविष्ठ होंगे, जिनमें 813 महिलाएं व 778 पुरुष, डी.एल.एड. प्रथम प्रवेश वर्ष-2018 (रि-अपीयर) के 7,604 परीक्षार्थी प्रविष्ठ होंगे, जिनमें 4,581 महिलाएं व 3,023 पुरुष तथा डी.एल.एड. द्वितीय प्रवेश वर्ष-2017 (रि-अपीयर) के 2,903 परीक्षार्थी प्रविष्ठ होंगे, जिनमें 1,635 महिलाएं व 1,268 पुरुष शामिल हैं।

डा. जगबीर सिंह ने बताया कि इन परीक्षाओं में नकल व अन्य अनुचित साधनों के इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए 47 फ्लाइंग स्कवैड परीक्षा केंद्रों पर लगातार छापे मारेंगे। इनमें बोर्ड अध्यक्ष उडऩदस्ता-01, उप-सचिव उडऩदस्ता-01, नियंत्रण कक्ष उडऩदस्ता-01, बोर्ड अध्यक्ष द्वारा गठित जिला स्तर के विशेष उडऩदस्ते-22 एवं जिला प्रश्नपत्र उडऩदस्ते-22 शामिल हैं।उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर पुलिस की व्यापक व्यवस्था एवं धारा-144 लागू करने के लिए पुलिस महानिदेशक, हरियाणा को अद्र्धसरकारी पत्र लिखे गए हैं। इसी कड़ी में सभी जिला उपायुक्तों एवं जिला पुलिस प्रमुखों को बोर्ड सचिव राजीव प्रसाद, ह.प्र.से. की तरफ से अद्र्धसरकारी पत्र भेजकर परीक्षा केंद्रों पर व्यापक पुलिस प्रबंध के लिए अनुरोध किया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!