शराब की बोतल मांगने पर हुआ विवाद, युवक को लगी गोली... अस्पताल ले जाते हुए तोड़ा दम

Edited By Isha, Updated: 14 Apr, 2024 07:43 AM

dispute over asking for liquor bottle young man shot

हरियाणा के फतेहाबाद में शुक्रवार रात युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मृतक के साथी का शराब ठे

फतेहाबाद: हरियाणा के फतेहाबाद में शुक्रवार रात युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मृतक के साथी का शराब ठेके पर उधार में शराब की बोतल मांगने पर विवाद हुआ था। झगड़े के बाद वह दोस्त के बुलाने पर मौके पर पहुंचा था। मृतक की पहचान सुनील के रूप में हुई है। 

पुलिस की शुरुआती जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात को नितिन गोरखपुर गांव के बाहर बने ठेके पर शराब लेने के लिए पहुंचा था।  नितिन ने कारिंदे से उधार में शराब की बोतल मांगी तो उसने देने से मना कर दिया। इसके बाद नितिन और कारिंदे में कहासुनी हो गई। नितिन ने अपने साथी सुनील व अन्य को बुला लिया। 

 दोनों पक्ष में बहसबाजी शुरू हो गई। इसी दौरान सन्नी ने पिस्तौल से सीधी फायरिंग कर दी। इसमें एक गोली सुनील की छाती पर जा लगी, जबकि दूसरी गोली नितिन के पैर पर लगी। दोनों को तुरंत अग्रोहा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां सुनील को मृत घोषित कर दिया गया। मृतक नितिन के परिजन मेडिकल कॉलेज पहुंचे हुए हैं। वे कार्रवाई न होने के आरोप लगा रहे हैं। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!