CM सैनी से मिलकर क्या मान गए सुभाष बराला?, सांसद ने कार्यकर्ताओं को दे दिया बड़ा संदेश

Edited By Manisha rana, Updated: 08 Sep, 2024 09:04 AM

did subhash barala agree after meeting cm saini

टोहाना में भाजपा प्रत्याशी पूर्व मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने शनिवार को नामांकन भरा। इससे पहले उन्होंने सभा की और बाद में सीएम सैनी के साथ रोड शो करते हुए चुनाव कार्यालय पहुंचे।

टोहाना (सुशील सिंगला) : टोहाना में भाजपा प्रत्याशी पूर्व मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने शनिवार को नामांकन भरा। इससे पहले उन्होंने सभा की और बाद में सीएम सैनी के साथ रोड शो करते हुए चुनाव कार्यालय पहुंचे। इस दौरान राज्यसभा सांसद सुभाष बराला न तो सभा में पहुंचे और न ही बबली के नामांकन के मौके पर हाजिर रहे। देवेंद्र बबली का नामांकन जमा कराने के बाद सीएम नायब सिंह सैनी सांसद सुभाष बराला के आवास पर पहुंचे। बराला व उनके समर्थकों ने सीएम का जोरदार स्वागत किया।

सीएम नायब सैनी से मुलाकात के बाद बराला सामने आए और उन्होंने कार्यकर्ताओं को भाजपा के लिए काम करने की बात कही। सीएम से मुलाकात के बाद बराला ने कार्यकर्ताओ को अटल जी की कविता के माध्यम से कार्यकर्ताओं को भाजपा को मजबूत करने की बात कही। बराला ने कहा कि कुछ लोगों ने उकसाने का प्रयास किया.. लेकिन कार्यकर्ताओ ने धैर्य बनाए रखा.. आगे भी धैर्य रखते हुए भाजपा को मजबूत करना है। अब आखिर में यक्ष प्रश्न क्या सीएम सैनी के मनाने के बाद सुभाष बराला मान गए। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!