Edited By Manisha rana, Updated: 14 Dec, 2025 10:31 AM

हरियाणा के आई.पी.एस. वाई. पूरन कुमार सुसाइड केस में 2 महीने से छुट्टी पर चल रहे डी.जी.पी. शत्रुजीत कपूर की अवकाश अवधि खत्म हो गई है।
चंडीगढ़ : हरियाणा के आई.पी.एस. वाई. पूरन कुमार सुसाइड केस में 2 महीने से छुट्टी पर चल रहे डी.जी.पी. शत्रुजीत कपूर की अवकाश अवधि खत्म हो गई है। कपूर की छुट्टी के बाद आई.पी.एस. ओ.पी. सिंह को कार्यवाहक डी.जी.पी. बनाया गया था जो 31 दिसम्बर को सेवानिवृत्त होंगे।
दरअसल, आई.पी.एस. वाई. पूरन कुमार सुसाइड केस में नाम आने के बाद सरकार ने उन्हें 14 अक्तूबर से 2 महीने की लंबी छुट्टी पर भेज दिया था। 13 दिसम्बर यानी शनिवार को उनकी 2 महीने की छुट्टियां खत्म हो रही हैं, हालांकि वह अब किस पोस्ट पर ज्वाईन करेंगे, इसको लेकर संशय बना हुआ है। सरकार के सूत्रों का कहना है कि सरकार अब डी.जी.पी. पद पर उनकी वापसी के मूड में नहीं दिख रही है। चर्चा है कि कपूर सोमवार को अपनी ज्वाइनिंग दे सकते हैं लेकिन इससे पहले सरकार उनकी तैनाती के नए आदेश जारी करने पर विचार कर रही है।
वजह साफ है कि सरकार किसी नए अफसर को डी.जी.पी. बनाना चाहती है इसके लिए यू.पी.एस.सी. को पैनल भी भेजा गया था। लेकिन यू.पी.एस.सी. की ओर से डी.जी.पी. का पद खाली नही होने संबंधी आपत्ति जताने के बाद अब कपूर को कहीं और नियुक्ति देना जरूरी हो गया है। क्योंकि कपूर को डी.जी.पी. पद से हटाने के बाद ही सरकार की ओर से यू.पी.एस.सी. को आपत्ति का जवाब भेजा जाएगा। लिहाजा अगले 2 दिनों में कपूर के नए आदेश जारी हो सकते हैं। चर्चा है कि कपूर को ऊर्जा विभाग व पुलिस महकमे के किसी अन्य विभागा में तैनाती दी जा सकती है।
नए साल में हरियाणा को मिल सकता हैनया डी.जी.पी. डी.जी.पी. शत्रुजीत कपूर का नाम आई.पी.एस. वाई. पूरन कुमार के सुसाइड केस में आने के बाद उनके स्थान पर आई.पी.एस. अफसर ओ.पी. सिंह को डी. जी. पी. का एडिशनल चार्ज दिया गया था। हालांकि उनकी रिटायरमेंट भी 31 दिसम्बर को है। उनके एक्सटेंशन को सरकार ने सहमति नहीं दी है, जिस कारण उनके स्थान पर 1 जनवरी 2026 को डी.जी.पी. पद पर नए आई.पी.एस. अधिकारी की नियुक्ति तय मानी जा रही है।
कपूर के ट्रांसफर के बाद ही नया पैनल बनेगा
सूत्रों का कहना है कि डी.जी.पी शत्रुजीत सिंह कपूर की नियुक्ति के बाब ही पैनल जाएगा, क्योंकि पैनल भेजन समय यह लिखना है कि कपूर क डी.जी. पी. पद पर दो साल का कार्यकाल पूरा हो चुका है। अब सरकार नय डी.जी.पी. नियुक्त करना चाहती है वर्तमान कार्यवाहक डी.जी.पी. ओ.पी सिंह भी 31 दिसम्बर को रिटायर हो र रहे हैं। यह इसलिए कि सरकार की ओ से पूर्व में भेजा गया पैनल यू.पी.एस.सी ने वापस भेज दिया था, क्योंकि पैनल के साथ सरकार ने यह लिखा था कि डी.जी.पी. कपूर छुट्टी पर हैं।
5 आई.पी.एस. अफसरों का है पैनल में नाम
नए डी.जी.पी. के लिए सरकार की ओर से भेजे गए पैनल में 5 आई.पी.एस. अफसरों का नाम शामिल किया गया है। इनमें 1990 बैच के आई.पी.एस. शत्रुजीत सिंह कपूर का भी नाम है, क्योंकि वरिष्ठता के क्रम में कपूर की सेवानिवृत्ति में अभी 10 महीने से ज्यादा का समय बाकी है। वहीं 1991 बैच के संजीव कुमार जैन, 1992 बैच के आई.पी.एस. अजय सिंघल, 1993 बैच के आलोक मित्तल और इसी बैच के आई.पी.एस. अरशिंद्र चावला का नाम भी शामिल है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)