Edited By Manisha rana, Updated: 16 Jan, 2023 01:44 PM

हत्या और बलात्कार में दोष में सजायाफ्ता डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम एक बार फिर जेल से बाहर आ सकते है। उन्होंने हरियाणा सरकार के पास पैरोल की अर्जी...
सिरसा : हत्या और बलात्कार में दोष में सजायाफ्ता डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम एक बार फिर जेल से बाहर आ सकते है। उन्होंने हरियाणा सरकार के पास पैरोल की अर्जी लगाई है। बता दें कि राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा है। राम रहीम कुछ महीन पहले ही पैरोल पूरी कर वापस जेल गया था।

25 जनवरी को डेरा सच्चा सौदा के दूसरे संत शाह सतनाम महाराज का है जन्मदिन
दरअसल 25 जनवरी को डेरा सच्चा सौदा के दूसरे संत शाह सतनाम महाराज का जन्मदिन है। सिरसा डेरे की तरफ से हर साल इस दिन बड़ा आयोजन किया जाता है, जिसमें सत्संग और भंडारा किया जाता है। इस बार भी बड़े आयोजन की तैयारी है, जिसमें राम रहीम भी शामिल होना चाहता है।
बता दें कि डेरामुखी ने 25 जनवरी को होने वाले सत्संग व भंडारे के लिए जेल प्रशासन को आवेदन भेजकर सिरसा आने की अनुमति मांगी है। पैरोल की अर्जी लगाने के बाद हरियाणा सरकार और प्रशासन सुरक्षा की दृष्टि पर विचार कर रहे हैं।

पहले भी कई बार मिल चुकी है पैरोल
राम रहीम को जुलाई 2017 में यौन शोषण मामले में सजा हुई थी। इसके बाद पंचकूला में काफी दंगे भी हुए थे। उसके बाद राम रहीम को रोहतक की सुनारिया जेल भेज दिया गया। इसके बाद उसे एक पत्रकार व डेराकर्मी की हत्या के मामले में भी दोषी ठहराया गया और उसे उम्र कैद की सजा हुई। काफी साल जेल में रहने के बाद पिछले एक साल से राम रहीम कई बार पैरोल पर जेल से बाहर आ चुकी है।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)