डिप्टी स्पीकर ने मनमोहन सिंह के निधन पर किया शोक प्रकट, बोले- देश के लिए अपूरणीय शती

Edited By Isha, Updated: 27 Dec, 2024 06:47 PM

deputy speaker expressed grief over the demise of manmohan singh

हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉक्टर कृष्ण लाल मिड्ढा ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर शोक प्रकट किया है। डॉक्टर कृष्ण लाल मिड्ढा का कहना है कि सरदार मनमोहन सिंह का निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है। पूरा देश डॉ

बहादुरगढ़ (प्रवीण कुमार): हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉक्टर कृष्ण लाल मिड्ढा ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर शोक प्रकट किया है। डॉक्टर कृष्ण लाल मिड्ढा का कहना है कि सरदार मनमोहन सिंह का निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है। पूरा देश डॉ मनमोहन सिंह द्वारा देश देश को दिए गए अनुकरणीय योगदान को हमेशा याद रखेगा।

बहादुरगढ़ के गणपति धाम में कनफेडरेशन का बहादुरगढ़ इंडस्ट्रीज एसोसिएशन द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने पहुंचे हरियाणा विधानसभा की डिप्टी स्पीकर डॉक्टर कृष्ण लाल मिड्ढा ने उद्योगपतियों की समस्याएं सुनी और उनके समाधान के निर्देश भी विभिन्न विभागों के अधिकारियों को दिए। इसके साथ ही बहादुरगढ़ के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित फैक्टरियों में आगजनी की घटनाओं पर काबू पाने के लिए विशेष फायर ब्रिगेड की गाड़ी उपलब्ध करवाने के लिए भी सरकार से बातचीत करने का आश्वासन दिया।

हम आपको बता दें कि कनफेडरेशन आफ बहादुरगढ़ इंडस्टरीज एसोसिएशन आज अपना चौथा फाउंडेशन डे मान रहा है। उद्योगपतियों को उद्योग चलाने के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इन्हीं परेशानियों को सरकार के सामने रखने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बहादुरगढ़ विधानसभा क्षेत्र से विधायक राजेश जून भी मौजूद रहे।
  
 

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Lucknow Super Giants

    Royal Challengers Bengaluru

    Teams will be announced at the toss

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!