ममत्व से रचे गए शब्द हर मां के दिल को छू लेंगे : रेखा गुप्ता

Edited By Deepak Kumar, Updated: 22 Jun, 2025 04:59 PM

delhi cm rekha gupta said words written with motherly love

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ की पुत्र वधु डॉ जीना चहल धनखड़ की पुस्तक 'ही कॉल्स मी मामा' का विमोचन करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि लेखिका डॉ जीना ने अपने अनुभवों को शब्दों में पिरोकर और हर मां को...

चंडीगढ़ (चन्द्र शेखर धरणी) : ममता और वात्सलय को शब्दों में पिरोना आसान नहीं होता, लेकिन जब एक मां ठान लेती है तो 'ही कॉल्स मी मामा' जैसी पुस्तक की रचना होती है। जिसका टाइटल्स पढ़ते ही हर मां अपने आप इस पुस्तक से जुड़ती चली जाती है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ की पुत्र वधु डॉ जीना चहल धनखड़ की पुस्तक 'ही कॉल्स मी मामा' का विमोचन करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि लेखिका डॉ जीना ने अपने अनुभवों को शब्दों में पिरोकर और हर मां को अपनी शानदार स्मृतियों में जाने का अवसर दिया है। मै स्वयं इस इस पुस्तक को पढ़ते पढ़ते अपनी मां की और अपनी पुरानी स्मृतियों में पहुंच गई। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ का स्वागत करते हुए कहा कि  दिल्ली की मुख्यमंत्री होने के साथ साथ एक मां भी हूं।  इस  पुस्तक के विमोचन  का सौभाग्य मिला, यह मेरे लिए गौरव की बात है। समारोह में  लेखक श्री चंद्रगुप्त कैलाश जी की पुस्तक “कर्म विज्ञान” का विमोचन भी  किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. जीना चहल धनखड़  की पुस्तक “He Calls Me Mama” में 90 से अधिक कविताओं का संकलन है, जो मातृत्व की पवित्रता, सच्चाई और सौंदर्य का जीवंत चित्रण करती है। यह केवल एक किताब नहीं, माँ के निःस्वार्थ प्रेम, त्याग, धैर्य और ममता की उस पवित्र यात्रा का शब्दबद्ध रूप है, जिसे हर माँ अपने जीवन में जीती है। माँ बच्चे की पहली गुरु, पहली रक्षक और जीवन की पहली सच्ची मित्र होती है।
 दिल्ली सचिवालय में विधानसभा अध्यक्ष श्री विजेंद्र गुप्ता ने पुस्तक के विषय की प्रशंसा करते हुए कहा कि एक ममता और वात्सलय का वर्णन एक मां से बेहतर कोई नहीं कर सकता। डॉ जीना ने यह बेहतरीन कार्य किया है, इसके लिए लेखिका बधाई की पात्र हैं। 
 
कार्यक्रम में सांसद सुश्री बांसुरी स्वराज ने कहा कि उनके भतीजे तेजस की मां और उनकी भाभी डॉ जीना ने ममत्व और वात्सल्य पर पुस्तक लिखकर हर मां को गौरवान्वित किया है। कैसे एक मां अपने बच्चे को हमेशा अपने दिल से जोड़े रखती है। यह पुस्तक में बहुत ही सुंदरता से बताया गया है। लेखिका डॉ जीना चहल धनखड़ ने उनकी  पुस्तक विमोचन समारोह में पहुंचे सभी अतिथिगण का आभार व्यक्त किया।

पुस्तक विमोचन समारोह में पहुंचे सभी अतिथिगण का आदित्य धनखड़ और एडवोकेट आशुतोष धनखड़ ने स्वागत किया।  इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता राष्ट्रीय संगठक वी सतीश, राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़, राजकुमार भाटिया, मंत्री आशीष सूद,  रवींद्र इंद्राज, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, पवन अग्रवाल, विकास बाल्मिकी, कप्तान बिरधाना,  प्रकाशक बल्यू रोज वन  सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!