Edited By Mohammad Kumail, Updated: 29 Jun, 2023 03:49 PM

जिले की नई अनाज मंडी में गुरुवार को गौरवशाली भारत रैली को संबोधित करने के लिए देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे। राजनाथ सिंह के साथ-साथ हरियाणा कैबिनेट के कई मंत्री भी मंच पर मौजूद थे...
यमुनानगर (सुरेंद्र/सुमित) : जिले की नई अनाज मंडी में गुरुवार को गौरवशाली भारत रैली को संबोधित करने के लिए देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे। राजनाथ सिंह के साथ-साथ हरियाणा कैबिनेट के कई मंत्री भी मंच पर मौजूद थे। राजनाथ सिंह ने देश की सुरक्षा से लेकर कई उपलब्धियों को गिनाया तो वहीं कांग्रेस पर जमकर भड़ास निकालते हुए राहुल गांधी को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का एक नया नेता जगह-जगह मोहब्बत की दुकान खोलने की बात कह रहा है, बताएं कहां है नफरत की दुकान।
2024 चुनाव को लेकर हरियाणा में अब तक 8 बड़ी रैलियां हो चुकी थी और आज 9 रैली यमुनानगर की नई अनाज मंडी में रैली का नाम गौरवशाली भारत रैली रखा गया था। रैली में हजारों की तादाद में लोग पहुंचे और वह इसलिए क्योंकि इस रैली को संबोधित करने के लिए देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंच रहे थे। राजनाथ सिंह ने मंच पर आते सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। उन्होंने कहा कि आज देश में भ्रष्टाचार नाममात्र है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि पूरी तरह से भ्रष्टाचार को समाप्त नहीं कर पाए लेकिन यह भ्रष्टाचार आज से नहीं बल्कि पुरानी सरकार से चला आ रहा है। उदाहरण के तौर पर उन्होंने कहा कि राजीव गांधी कि सरकार के समय में उन्होंने खुद माना था कि अगर दिल्ली से ₹1 चले तो वह नीचे आते-आते 15 पैसे रह जाता है लेकिन आज ₹1 अगर दिल्ली से चलता है तो वह राज्य में आते हुए ₹1 ही रहता है लेकिन उसके बावजूद भी भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए सरकार हर तरह से जुड़ हुई है। राजनाथ सिंह ने कहा कि अगर सरकार में कोई भ्रष्टाचारी है तो वह सरकार से बाहर है। भ्रष्टाचारी की जगह सरकार में बिल्कुल नहीं होगी।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंच से ही कांग्रेस पर जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस का एक नेता है जो देश भर में नफरत को समाप्त कर मोहब्बत की दुकान खोलने की बात कहता है। राजनाथ सिंह ने कहा कि हरियाणा में कोई बताए कि कहां है नफरत का बाजार। ऐसे में उन्होंने लोगों से भी इस बात को पूछा तो कहा यह नेता ऐसा क्यों कहता है कि वह मोहब्बत की दुकान खोल लेना है। साथ ही उन्होंने खाद पर बोलते हुए कहा कि जल्द ही सरकार खाद को लेकर सब्सिडी देने जा रही है। इस पर अभी कल ही विचार हुआ है। बता दें कि खाद पर पहले ही सब्सिडी मिलती थी लेकिन अब सरकार इस पर अलग से योजना तैयार कर रही है। राजनाथ सिंह ने कहा कि हरियाणा में अलग-अलग फसलों को लेकर सरकार खाद पर सब्सिडी देती है यह जानकर उन्हें बहुत खुशी हुई है। अब सरकार इस पर एक अलग से योजना त्याग करने जा रही है। वहीं राजनाथ सिंह ने देश के रक्षा मामले में कहा कि पहले रक्षा के मामले में हथियार, गोला, बारूद सब विदेशों से आता था, लेकिन अब मोदी सरकार ने ऐसा कर दिया है कि अगर विदेश से कोई भी हथियार की टेक्नोलॉजी उनके सामने आती है तो वह इन इन हाथों से ही उसे बनाने की बात कह रहे हैं। यहां तक कि अब वह गोला बारूद के साथ-साथ भारत में टैंक बनाने की विधि योजना तैयार कर रहे हैं। जल्द ही भारत इस योजना पर काम कर यहां से टैंक भी निर्यात करेगा।

उन्होंने कहा कि कोरोना काल मे जब बड़े-बड़े देश हार गए थे तब भारत में वैक्सीन बनाई और करीब 100 देशों को वैक्सीन दी। हमने पूरी दुनिया की चिंता की। पूरी ताकत के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति की पीड़ा को नरेंद्र मोदी ने समझा है। पहले महिलाएं को बड़े-बड़े मटके लेकर 10 किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ता था लेकिन आज आज हर घर से नल से जल दिया जा रहा है। महिलाओं की पीड़ा को समझा और उस पर काम किया। शौच के लिए महिलाओं को रात का इंतजार करना पड़ता था लेकिन प्रभावी तरीके से कल्पना से परे आदरणीय प्रधानमंत्री सोचा और आज सोच के साथ बहुत बड़ा बदलाव किया और घर घर शौचालय बनवाये।
वहीं हरियाणा के बारे में उन्होंने कहा कि हरियाणा में निष्पक्षता के साथ युवाओं को रोजगार दिए जा रहे हैं। जो कि बिना किसी पैसे के दिए जा रहे हैं। इससे पता चलता है कि सरकार में भ्रष्टाचार नहीं है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार हमें बिल्कुल पसंद नहीं है। हम भ्रष्टाचारियों को बिल्कुल भी माफ नहीं करेंगे। देश आगे बढ़ता है इसी सोच के साथ 2024 में भी हमारी सरकार बनेगी और जनता का समर्थन हमें मिलेगा।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)