बड़ौली के नोटिस पर 'गब्बर' के समर्थन में आए दीपेंद्र हुड्डा, भाजपा पर किया तीखा हमला

Edited By Deepak Kumar, Updated: 13 Feb, 2025 06:43 PM

deepender hooda in julana anil vij notice mohanlal badoli jind news

जुलाना के कन्या गुरुकुल में 48वां वार्षिकोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर मौजूद मुख्यातिथि रोहतक के सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने मीडिया से रूबरू होते हुए भाजपा पर निशाना साधा और दिल्ली चुनाव को लेकर प्रतिक्रिया दी।

जुलाना/जींद (अमनदीप पिलानिया) : जुलाना के कन्या गुरुकुल में 48वां वार्षिकोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर मुख्यातिथि रोहतक के सांसद दीपेंद्र हुड्डा, सोनीपत लोकसभा क्षेत्र से सांसद सतपाल ब्रहमचारी और बरोदा हल्के से विधायक इंदू राज भालू ने शिरकत की। इस दौरान दीपेन्द्र हुड्डा ने मीडिया से रूबरू होते हुए भाजपा पर निशाना साधा और दिल्ली चुनाव को लेकर प्रतिक्रिया दी।

सवाल- मोहन लाल बड़ौली ने अनिल विज को नोटिस दिया है, उससे दिल्ली चुनावों प्रभावित हुआ हैं ?

जवाब- इस पर दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि  ऐसा लगता है भाजपा में सच बोलना ही अनुशासनहीनता हो गया है और ऐसा दिखाई दे रहा हैं। 

सवाल- दिल्ली चुनावों में कांग्रेस पार्टी एक भी सीट नहीं निकाल पाई हैं आखिर क्यों?

जवाब- दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि शुरू से ही भाजपा और आम आदमी पार्टी का मुकाबला माना जा रहा था कांग्रेस पार्टी का वोट वहां पर बढ़ा हैं लेकिन आशा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं रहा।

सवाल- पूर्व केंद्रीय मंत्री का कहना है कि कांग्रेस पार्टी किसी व्यक्ति की पार्टी रह गई हैं ?

जवाब- दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि यह उनका विचार हो सकता हैं लेकिन कांग्रेस अभी भी पार्टी हैं।

सवाल- नगर निगम के चुनावों को लेकर क्या तैयारियां हैं। ईवीएम की डिमांड की गई थी, लेकिन उसे चुनावों आयोग ने कैंसिल कर दिया हैं ?

जवाब- दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि नगर निगम का चुनावों कांग्रेस पार्टी सिंबल पर लड़ेगी और केस बाई केस विचार किया जा रहा हैं। हम तो चुनाव लड़ेंगे हमारी मांग हैं कि उतराखंड में भाजपा की सरकार हैं, वहां पर बेल्ट पेपर पर चुनाव हुए थे और हरियाणा में भी बेल्ट पेपर पर चुनावों होने चाहिए, यह हमारी मांग थी, लेकिन उनकी मांग नहीं मानी गई हैं, लेकिन हम चुनावों जरूर लड़ेंगे।

सवाल- डिप्टी स्पीकर कह रहे हैं कि कांग्रेस को मोक्ष की प्राप्ति की दुआ करते हैं?

जवाब- दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि सत्ता का अहंकार नहीं होना चाहिए ये मत भूले भाजपा की सरकार जरूर बनी हैं, लेकिन 0.5 प्रतिशत वोटों के अंतर से सिर्फ 22 हजार वोटों के अंतर से सरकार बनी हैं। दोनों दलों लगभग बराबर वोट दिए हैं और अब विपक्ष भी मजबूत हैं। आज इस प्रकार की बात भाजपा कर रही हैं मोक्ष प्राप्ती की ऐसा अहंकार नहीं होना चाहिए बल्कि भाजपा को चाहिए कि वह प्रदेश को विकास के मामले में आगे तक लेकर जाएं और यह उनकी जिम्मेवारी बनती हैं अगर हरियाणा में भाजपा ने अच्छा काम किया होता तो लोकसभा चुनावों में कांग्रेस भाजपा से आगे नहीं निकली। लेकिन भाजपा ने विधानसभा चुनावों में साम दाम-दंड-भेद और वोटों में छल कपट करके भाजपा हरियाणा में वापिस लौट कर आई है। उसका सदुपयोग करें।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!