महिला को अमेरिका भेजने का दिया झांसा, फिर ठग लिए लाखों रुपए

Edited By Isha, Updated: 19 Mar, 2020 05:42 PM

deception given to send woman to america

पंचकूला में एक महिला के को विदेश ( अमेरिका) भेजने के नाम पर लाखो रुपए ठगने का मामला सामने आया हैं। पीड़ित महिला ने सी.एम विंडों पर शिकायत दी थी और उसके बाद सैक्टर-5 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं

पंचकूला (उमंग)- पंचकूला में एक महिला के को विदेश ( अमेरिका) भेजने के नाम पर लाखो रुपए ठगने का मामला सामने आया हैं। पीड़ित महिला ने सी.एम विंडों पर शिकायत दी थी और उसके बाद सैक्टर-5 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं। पुलिस ने 2 लोगो के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुर कर दी है।

पंचकूला के सैक्टर-4 स्थित गांव हरीपुर निवासी गीता देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उनके पति अमित कुमार के जानकार श्याम लाल ने उनको बताया की उनका बेटा राकेश व एक और व्यक्ति सुभाष राणा विदेश जाना चाहते है। क्योंकि उनके पति अमित कुमार फिल्म कंपनी मे काम करते थे और उनका विदेश आना जाना लगा रहता है। इसलिए उनके पति उनकी विदेश जाने मे कुछ मदद कर सके। कुछ समय बाद अमित की मुंबई लोखंडवाला एरिया मे महिंदर सिंह अहलुवालिया से मुलकात हुई और उन्होने अमित को बताया की मैं यू.एस.ए और कनेडा मे लोगो को भेजता हूँ। उसके बाद महिंदर ने उनके पति अमित,श्याम लाल व परधूमन राणा को विदेश भेजने का पूरा प्रोसेस समझाया ।

मामले में जांच अधिकारी मलकीत सिंह ने बताया कि विदेश भेजने के नाम पर महिला के साथ लाखो की ठग्गी की गई है और पुलिस को महिला ने शिकायत में बतायाकि विदेश भेजने के नाम पर पैसे लिए गए लेकिम विदेश नही भेजा गया। जिस पर पुलिस ने 2 लोगो ने खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!