3 दिन पहले जेल में आए युवक की मौत, 6 जुलाई को किया जाना था कोर्ट में पेश

Edited By Isha, Updated: 05 Jul, 2022 03:01 PM

death of a young man who came to jail 3 days ago

स्थानिय जेल में बंद एक युवक की अचानक मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार जेल में बंद रजत गांव खेड़ी मान सिंह का रहने वाला था और उस पर इंद्री थाना क्षेत्र में  मामला दर्ज था। रजत ने 2 जुलाई को जमानत टूटने के बाद कोर्ट में सरेंडर किया था

करनाल:  स्थानिय जेल में बंद एक युवक की अचानक मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार जेल में बंद रजत गांव खेड़ी मान सिंह का रहने वाला था और उस पर इंद्री थाना क्षेत्र में  मामला दर्ज था। रजत ने 2 जुलाई को जमानत टूटने के बाद कोर्ट में सरेंडर किया था और जिसके बाद वह जेल में बंद था। 6 जुलाई को उसे कोर्ट में पेश किया जाना था। मृतक कि एक पत्नी और 8 महीने का एक बच्चा भी है। वह 3 दिन पहले जेल में गया था।

डीएसपी मुकेश कुमार ने बताया कि रजत की जेल में आज सुबह अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद रजत को कल्पना चावला मेडिकल अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया, जहां उसके इलाज के दौरान मौत हो गई। रजत की मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम तथा मजिस्ट्रेट जांच के बाद हो सकेगा।

मृतक रजत के परिवार वालों ने जेल अधिकारियों पर उसकी मौत का आरोप लगाया है। मृतक के परिजनों का कहना है कि उन्हें अचानक सुबह लगभग 8:00 बजे पड़ोसी के फोन पर फोन आया कि रजत की हालत बिगड़ गई है और उसे अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया है। जहां इलाज के दौरान रजत की मौत हो गई । रजत के परिजनों का कहना है कि पुलिस बार-बार रजत की मौत के कारणों को लेकर उन्हें गुमराह कर रही है। मृतक रजत के परिजनों ने उसकी मौत के लिए जेल प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है। रजत की मां ने पिटाई से मौत बताया
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!