Edited By Isha, Updated: 17 Jul, 2026 09:47 AM

हरियाणा इंजीनियरिंग वर्क्स पोर्टल (एचईडब्ल्यूपी) पर हुए साइबर अटैक में 65 विभागों केंद्रीय सूचना केंद्र (एनआईसी) की आईटी विंग सीआरटी टीम की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं कि आगामी एक-दो दिनों के अंदर डाटा रिकवर कर लिया जाए। का डाटा रिकवर किया जा रहा है।
चंडीगढ़: हरियाणा इंजीनियरिंग वर्क्स पोर्टल (एचईडब्ल्यूपी) पर हुए साइबर अटैक में 65 विभागों केंद्रीय सूचना केंद्र (एनआईसी) की आईटी विंग सीआरटी टीम की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं कि आगामी एक-दो दिनों के अंदर डाटा रिकवर कर लिया जाए। का डाटा रिकवर किया जा रहा है।
इसके बाद पोर्टल के संचालन की राह खुल सकेगी। इसके साथ ही जांच में सही आकलन होने पर अब साइबर पुलिस को शिकायत दी जाएगी। हरियाणा जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, एनआईसी की आईटी विंग के अलावा दूसरे साइबर विशेषज्ञ भी जांच में जुटे हैं कि कहां से साइबर हमला
हुआ था। हरियाणा विकास एवं पंचायती राज विभाग और लोक निर्माण विभाग भी तकनीकी तौर से सहयोग कर रहे हैं। साइबर अटैक कहां से हुआ था इसकी जांच में अधिकृत जानकारी होने के बाद पुलिस की भी मदद ली जाएगी। हरियाणा विकास एवं पंचायती राज विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव विजयेंद्र कुमार का कहना है कि जांच जारी है और उम्मीद है कि जल्द अच्छे परिणाम आएंगे।