पंचकूला में भयानक सड़क हादसा, 4 कांवड़ियो की मौत, 15 घायल

Edited By Isha, Updated: 23 Jul, 2019 03:20 PM

सावन के महीने में भोले बाबा को प्रसन्न करने के लिए कावड़िए ले जा रहे जत्थे के साथ पंचकूला में एक भयानक हादसे हो गया। इस दौरान 1 कावड़िए की मौत हो गई जबकि करीब 15 से ज्यादा कावड़िए हुए घायल।

पंचकूला (उमंग):  कावड़िए ले जा रहे जत्थे के साथ पंचकूला में एक भयानक हादसे हो गया जिस दौरान 4 कावड़िए की मौत हो गई जबकि करीब 15 से ज्यादा कावड़िए घायल हो गए। पंचकूला के  चंडीमंदिर के साकेत के पास पुल पर बाइक, टेम्पो व इनोवा गाड़ी की जबरदस्त टक्कर हो गई जिस कारण ये हादसा हो गया। 

सभी कावड़िए ईशर नगर पुल के पास रहने वाले व सूरजपुर गावँ के बताए जा रहे हैं जो टेम्पो में जल लेने के लिए हरिद्वार जा रहे थे। घायलों को  पंचकूला के सेक्टर 6 स्थित नागरिक अस्पताल में ले जाया गया है जहाँ से गम्भीर रूप से घायल कावड़ियों को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया। सूचना मिलते चंडीमंदिर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

इससे पहले रविवार को उत्तराखंड के हरिद्वार में गंगा नदी के तेज बहाव में बहने से एक कांवड़िया बचाया गया था। वह गंगा के बीच में तेज बहाव में बह रहा था, तभी स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (एसडीआरएफ) के जवानों ने बहादुरी उसको बचा लिया। इस घटना की तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें एसडीआरएफ के जवान कांवड़िया को पानी से बाहर निकालते दिखाई दे रहे हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!