रिश्तों का कत्ल: जुलाना में चचेरे भाई ने भाई को उतारा मौत के घाट, वजह जान रह जाएंगे दंग

Edited By Manisha rana, Updated: 26 Jun, 2025 12:04 PM

cousin killed his brother in julana

सुबह- सुबह गोलियों की आवाज से जुलाना गूंज उठा। जुलाना कस्बे की नेहरू कॉलोनी में सुबह चचेरे भाई ने मामूली कहासुनी के चलते अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से भाई की हत्या कर दी।

जुलाना (विजेंद्र सिंह) : सुबह- सुबह गोलियों की आवाज से जुलाना गूंज उठा। जुलाना कस्बे की नेहरू कॉलोनी में सुबह चचेरे भाई ने मामूली कहासुनी के चलते अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से भाई की हत्या कर दी। सूचना पाकर जुलाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुटी हुई है। 

जानकारी के मुताबिक जुलाना के नेहरू कॉलोनी निवासी 53 वर्षीय सुरेश व आरोपी जगदीश घूमने के लिए खेतों में गए हुए थे। वापस आते समय दोनों की किसी बात को लेकर बहस हो गई। इसी बात को लेकर जगदीश ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से भाई सुरेश की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। मृतक के भाई रमेश ने बताया कि सुबह-सुबह दोनों भाई घूमने के लिए गए हुए थे वहां पर इनकी आपस में कहासुनी हो गई और घर पर आकर जगदीश ने अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से सुरेश को गोली मार दी। दोनों आपस में चाचा ताऊ के लड़के हैं।

थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि सुबह करीब 6:45 पर पुलिस स्टेशन के पीछे गोली चलने की आवाज सुनाई दी, जिसके चलते पुलिस स्टेशन के कर्मचारी भाग कर मौके पर पहुंचे। यहां पर पता चला जो मृतक सुरेश है और गोली मारने वाला जगदीश है। वह आपस में चाचा ताऊ के लड़के हैं। यह सुबह अन्य तीन-चार लोगों के साथ घूम रहे थे, वहां पर इनकी आपस में कहासुनी हो गई। उसी रंजिश में जगदीश के पास लाइसेंस रिवाल्वर था।  उसने सीधी सुरेश को गोलियां मार दी, इसमें पांच राउंड गोलियां उसके द्वारा चलाई गई। वहीं एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची थी और उसके द्वारा निरीक्षण किया गया। डेड बॉडी को पांच गोलियां लगी हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जींद के सामान्य अस्पताल में भिजवा दिया गया है। पुलिस द्वारा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!