Edited By Deepak Paul, Updated: 16 Feb, 2019 09:37 AM
सेक्टर-3 स्थित अपने निवास पर पत्रकारवार्ता में कुरुक्षेत्र सांसद राजकुमार सैनी ने कहा कि कैथल की अफगान...
कुरुक्षेत्र/कैथल(ब्यूरो/सुखविंद्र): सेक्टर-3 स्थित अपने निवास पर पत्रकारवार्ता में कुरुक्षेत्र सांसद राजकुमार सैनी ने कहा कि कैथल की अफगान पट्टी के रहने वाले भाजपा मंडल प्रधान राजा, बिजली निगम के कर्मचारी व जजपा कार्यकत्र्ता अमरजीत मोर ने एक अश्लील वीडियो उसका नाम लिखकर वायरल किया है।
कुछ विशेष जाति के लोग उनकी साफ-सुथरी छवि को बिगाडऩे का प्रयत्न कर रहे हैं। इन लोगों द्वारा यह वीडियो लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के कार्यकत्र्ता धर्मबीर के पास भेजी गई है। यह वीडियो जिसे मेरे नाम के साथ जोड़ा गया है, वही है जिसके कारण व्यापार कल्याण प्रकोष्ठ के पूर्व चेयरमैन गोपाल शरण को इस्तीफा देना पड़ा था। इस वीडियो में मेरी शक्ल तो दूर, मेरी झलक भी दिखाई नहीं देती। कुछ लोग मेरी साफ छवि बिगाडऩे के लिए ओछी हरकतें कर रहे हैं। इन लोगों के खिलाफ वह पुलिस में मामला दर्ज करवाएंगे, वहीं कोर्ट में मानहानि का भी केस दर्ज करवाएंगे।