सीएम सैनी-खट्टर के गढ़ में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, करनाल में गूंजा 'हरियाणा मांगे हिसाब...अब सिर्फ कांग्रेस से ही आस'

Edited By Saurabh Pal, Updated: 15 Jul, 2024 09:40 PM

congress s haryana maange hisaab pad yatra started from karnal

सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने 'हरियाणा मांगे हिसाब' के नाम से प्रदेशव्यापी अभियान की शुरुआत आज करनाल विधानसभा की पुरानी अनाज मंडी में इकट्ठे होकर नगर फेरी के साथ की। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौ. उदयभान ने दीपेन्द्र हुड्डा को पार्टी का झंडा भेंट करके...

करनालः सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने 'हरियाणा मांगे हिसाब' के नाम से प्रदेशव्यापी अभियान की शुरुआत आज करनाल विधानसभा की पुरानी अनाज मंडी में इकट्ठे होकर नगर फेरी के साथ की। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौ. उदयभान ने दीपेन्द्र हुड्डा को पार्टी का झंडा भेंट करके इस अभियान का श्रीगणेश कराया। दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने पदयात्रा शुरू करने से पहले बड़ी जनसभा को संबोधित किया। इसके बाद हजारों साथियों के साथ करनाल शहर की सड़कों पर उतरे। इस दौरान सड़कों पर भारी भीड़ उमड़ी। भाजपा सरकार से हरियाणा मांगे हिसाब... अब सिर्फ कांग्रेस से ही आस.. का नारा पूरे करनाल में गूंज उठा।

PunjabKesari

दीपेंद्र को नगर के लोगों ने दिल खोलकर अपना समर्थन दिया। हुड्डा के साथ हजारों लोगों का हुजूम पदयात्रा करते हुए पुरानी सब्जी मंडी, कर्ण गेट मार्केट, बाल्मिकी चौक, बस स्टैंड, अंबेडकर चौक, महात्मा गांधी चौक इलाकों से होकर गुजरा। इस दौरान लोगों से बातचीत कर उनके सुझाव कांग्रेस पार्टी द्वारा तैयार किये जा रहे जनता के घोषणा पत्र के लिये लोगों से प्राप्त सुझावों को सुझाव पेटी में एकत्रित किये गए। 

कांग्रेस सांसद ने ऐलान किया कि हरियाणा का भट्टा बिठाने वाली भाजपा को लोकसभा में हाफ किया है और अब विधानसभा में साफ़ कर देंगे। इस अभियान के तहत भाजपा के कुशासन, 10 साल की विफलताओं पर घेरते हुए कांग्रेस पार्टी द्वारा जारी 15 सवालों की चार्जशीट पर बीजेपी से जवाब मांगते हुए पूछा कि देश में सबसे ज्यादा बेरोज़गारी हरियाणा में क्यों है? बीजेपी की केंद्र सरकार ने हरियाणा को देश का सबसे असुरक्षित राज्य क्यों कहा? घर-घर तक कैसे पहुंचा नशा व ड्रग्स का काला साम्राज्य? देश में सर्वाधिक महंगाई हरियाणा में क्यों? भ्रष्टाचार के जनक व जनता के जी का जंजाल क्यों बने सरकारी पोर्टल व आईडी? चार्जशीट में सवाल पूछा गया है कि भाजपा के 10 साल में हजारों करोड़ के 50 से ज्यादा बड़े घोटाले क्यों? भाजपा काल क्यों बना किसानों का काल? भाजपा ने दलितों और पिछड़े वर्ग की घोर उपेक्षा क्यों की? अग्निपथ और कौशल निगम के जरिए क्यों खत्म की पक्की नौकरियां? हर वर्ग पर लाठी और गोलियां क्यों बरसाई? इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास को शून्य पर क्यों लेकर आई बीजेपी? बीजेपी ने 2014 और 2019 की चुनावी घोषणाएं क्यों पूरी नहीं की? बीजेपी ने स्वास्थ्य सेवाओं का दिवालिया क्यों पीटा? बीजेपी ने प्रदेश के शिक्षा तंत्र को बर्बाद क्यों किया? बीजेपी ने देश की सबसे विकसित अर्थव्यवस्था को क्यों चौपट किया?

PunjabKesari

दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि कल हरियाणा में देश के गृह मंत्री जी आ रहे हैं। हरियाणा उनसे जवाब मांग रहा है कि देश में सबसे ज्यादा अपराध दर हरियाणा में क्यों है? करनाल पानीपत समेत पूरे प्रदेश में रोजाना व्यापारियों को फिरौती के फोन आ रहे है। उनसे लाखों करोड़ों की रंगदारी/फिरौतियाँ मांगी जा रही है। करनाल में खुले आम गोलियां चलाकर लोगों को डराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि करनाल हिसाब मांग रहा है कि स्मार्ट सिटी का क्या हुआ? आज हुई 2 घण्टे की बारिश में सड़के पानी से लबालब भर गई। पूरा शहर जाम की भीषण समस्या से जूझ रहा है, चारों तरफ जाम ही जाम है। आज तक स्मार्ट सिटी में एक भी पार्किंग नहीं बनवाई गई। कोई नई इंडस्ट्री नहीं लगी, एयरपोर्ट नहीं बना।

असन्ध-यमुनानगर रेलवे लाइन नहीं बनी। हरियाणा में 10 साल तक हर वर्ग के साथ अन्याय क्यों हुआ? हर वर्ग को सड़क पर क्यों आना पड़ा? 5000 स्कूल बंद कर दिए जिसके खिलाफ छोटे-छोटे बच्चों को सड़कों पर धरना देना पड़ा। खिलाड़ी बेटियों ने न्याय मांगा तो उनको दिल्ली की सड़कों पर घसीटा गया। सरकार का काम न्याय दिलाने का होता है। जबकि बीजेपी के घोषणापत्र में ये सारे वायदे किए गए थे। डबल इंजन से बीजेपी-जेजेपी ने लूटने का काम किया। चुनाव के पहले जब इनका गठबंधन टूटा तो बीजेपी कह रही है जेजेपी के घोटालों की जांच कराएंगे और जेजेपी कह रही बीजेपी के घोटाले के राज बताएंगे। 

 (पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!