युवाओं को लुभाने के लिए कांग्रेस ने चलाया प्रतिभा परिवर्तन अभियान, इस तरह से युवा बन सकते हैं पदाधिकारी

Edited By Saurabh Pal, Updated: 30 Nov, 2023 07:51 PM

congress launched talent transformation campaign to attract youth

हरियाणा में कांग्रेस पार्टी ने एक नई पहल की है। जिसको लेकर प्रदेशाध्यक्ष उदयभान ने प्रेस वार्ता विस्तार से जानकारी दी है। हरियाणा में कांग्रेस से जुड़ने के लिए एक ऑनलाइन प्लेटफार्म बनाया गया है...

चंडीगढ़ः हरियाणा में कांग्रेस पार्टी ने एक नई पहल की है। जिसको लेकर प्रदेशाध्यक्ष उदयभान ने प्रेसवार्ता विस्तार से जानकारी दी है। हरियाणा में कांग्रेस से जुड़ने के लिए एक ऑनलाइन प्लेटफार्म बनाया जाएगा। जिसके माध्यम से कांग्रेस की नीतियों और नीयत में विश्वास करने वाले लोक कांग्रेस पार्टी से जुड़ सकते हैं। यह पहल खास कर युवाओं को जोड़ने के लिए की गई है। जिसका नाम ‘प्रतिभा से परिवर्तन अभियान’ रखा गया है। उदयभान ने प्रेस वार्ता में कहा कि कांग्रेस में विश्वास करने वाले खास युवा इस अभियान से जरूर जुड़े। उन्होंने कहा कि जो कांग्रेस में सेवा करना चाहता है, उसके लिए यह अभियान ऑनलाइन खोला गया है। इस अभियान के जरिए प्रदेश स्तर,  जिला स्तर, मंडल स्तर पर प्रवक्ता जैसे अहम पदों पर कांग्रेस से जुड़ने की शुरुवात करें।

इस दौरान उदयभान ने बताया कि यह अभियान राहुल गांधी की सोच के तहत शुरू हुआ है। यह उनके लिए है जो राजनीति से जुड़ना चाहते हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से जो लोग कांग्रेस से जुड़े हुए हैं। उनके लिए यह अच्छा मौका है। इसके कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि मध्यप्रदेश के बाद हरियाणा पहला ऐसा राज्य जिसमें इस अभियान की शुरुवात की गई है। इस अभियान के जरिए मध्य प्रदेश में अभी तक 3 हजार लोगों को कांग्रेस में जिम्मेदारी मिल चुकी है। बिना किसी राजनितिक प्रभाव से और बिना किसी दवाब के इस अभियान से कांग्रेस पार्टी में जुड़ सकते हैं।

इस दौरान उन्होंने कांग्रेस संगठन बनने बड़ा ऐलान किया है। पिछले कई महीने से हरियाणा कांग्रेस संगठन के गठन की कार्रवाई चल रही है। उन्होंने कहा कि 31 दिसंबर तक कांग्रेस का संगठन बन जाएगा। भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए पन्ना प्रमुख सम्मेलन पर निशाना साधते हुए कहा यह भाजपा का ड्रामा है.

वहीं भिवानी में कृषि मंत्री जेपी दलाल की विवादित टिप्पणी पर पूछे गए सवाल को लेकर उदयभान ने कहा कि सरकार को कृषि मंत्री को बर्खास्त कर देना चाहिए। वहीं आज से शुरू हुई भाजपा की विकसित भारत जनसंवाद यात्रा को लेकर कांग्रेस अधय्क्ष ने कहा कि इस यात्रा में अफसरों की ड्यूटी लगाई गई है।जनसंवाद यात्रा कोई भी आम आदमी नहीं है। सरकार ने जनहित में कोई काम नहीं किया है। वहीं कुमारी सैलजा की हरियाणा में यात्रा निकालने के सवाल का जवाब देते हुए उदयभान बोले सरकार को जड़ से उखाड़ने के लिए कोई भी कांग्रेसनेता यात्रा कर सकता है। हलांकि उन्होंने कहा कि अभी हमें इस विषय में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!