कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र जून ने BJP पर साधा निशाना, पिछले 10 साल में सरकारी स्कूलों और अस्पतालों की हालत हुई खराब

Edited By Manisha rana, Updated: 11 Sep, 2024 01:56 PM

congress candidate rajendra june targeted bjp

बहादुरगढ़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र सिंह जून में प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा है। राजेंद्र सिंह जून का कहना है कि पिछले 10 साल में प्रदेश के सरकारी स्कूलों और अस्पतालों की हालत खराब हुई है। ना तो स्कूलों में अध्यापक...

बहादुरगढ़ (प्रवीण धनखड़) : बहादुरगढ़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र सिंह जून में प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा है। राजेंद्र सिंह जून का कहना है कि पिछले 10 साल में प्रदेश के सरकारी स्कूलों और अस्पतालों की हालत खराब हुई है। ना तो स्कूलों में अध्यापक है और ना ही अस्पतालों में डॉक्टर हैं। 

राजेंद्र सिंह जून का कहना है कि हुड्डा सरकार के 10 साल के कार्यकाल में बहुत सारे सरकारी अस्पताल बनाए गए थे और सरकारी स्कूलों की हालत सुधारने का काम किया गया था, लेकिन भाजपा सरकार के शासनकाल में स्कूल और सरकारी अस्पतालों में व्यवस्था चरमरा गई है। उनका कहना है कि उन्हें बहादुरगढ़ की जनता का भरपूर सहयोग मिल रहा है। वह कानोंदा, खैरपुर, कुलासी और लाडरावन गांव में गए थे। जहां के लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। राजेंद्र सिंह जून का कहना है कि बहादुरगढ़ हल्के की जनता चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहती है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!