कांग्रेस प्रत्याशी राजेन्द्र जून का प्रचार अभियान जोरों पर, कहा- हुड्डा सरकार आने पर होगा पूरा विकास

Edited By Manisha rana, Updated: 18 Sep, 2024 03:26 PM

congress candidate rajendra june s campaign is in full swing

बहादुरगढ़ विधानसभा से कांग्रेस उम्मीदवार राजेन्द्र जून का प्रचार अभियान भी पूरे जोरों पर है। राजेन्द्र जून ने इस्सरहेड़ी गांव से गांवों में अपने प्रचार अभियान का आगाज किया। गांव पहुंचने पर राजेन्द्र जून का ढ़ोल की थाप पर स्वागत किया गया।

बहादुरगढ़ (प्रवीण धनखड़) : बहादुरगढ़ विधानसभा से कांग्रेस उम्मीदवार राजेन्द्र जून का प्रचार अभियान भी पूरे जोरों पर है। राजेन्द्र जून ने इस्सरहेड़ी गांव से गांवों में अपने प्रचार अभियान का आगाज किया। गांव पहुंचने पर राजेन्द्र जून का ढ़ोल की थाप पर स्वागत किया गया। गांव की चौपाल तक राजेन्द्र जून को ट्रैक्टर पर बैठाकर लाया गया और ग्रामीणों ने राजेन्द्र जून की जीत का दावा भी किया। राजेन्द्र जून के साथ कांग्रेस के सभी स्थानीय नेता भी अब प्रचार अभियान का हिस्सा बन चुके हैं। 

PunjabKesari

राजेन्द्र जून ने गांव वालों से बात करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने इलाके के साथ भेदभाव किया है। ना शहर में विकास किया और ना ही गांवों में कोई काम किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार आने पर गांवों में फिर से विकास के काम तेज करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आज पूरे हरियाणा में बदलाव की लहर चल रही है। भूपेन्द्र हुडा के नेतृत्व में हरियाणा में कांग्रेस सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि वह लोगों के आशीर्वाद से विधायक बनेंगे और विधायक बनते ही सबसे पहला काम बदमाशों को हल्के से बाहर करने का होगा और गांव में विकास के काम तेजी से करवाएं जांएंगे।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!