पानी के कनेक्शन को लेकर हुआ झगड़ा, बीच बचाव करने पहुंची महिला सरपंच पर भी किया हमला

Edited By Manisha rana, Updated: 21 May, 2020 02:41 PM

conflict over water connection woman sarpanch

बावल के गांव साल्हावास में बुधवार को नल का कनेक्शन लेने वाले एक परिवार पर पड़ोसी परिवार ने हमला बोल दिया और देखते ही देखते घमासान शुरू...

रेवाड़ी (महेंद्रगढ़) : बावल के गांव साल्हावास में बुधवार को नल का कनेक्शन लेने वाले एक परिवार पर पड़ोसी परिवार ने हमला बोल दिया और देखते ही देखते घमासान शुरू हो गया। इस हमले में एक महिला सहित दो लोग घायल हो गए। बीच-बचाव करने आई गांव की महिला सरपंच पर भी हमला किया गया। 

जानकारी के अनुसार गांव साल्हावास में नरेंद्र नाई अपने घर पर पानी का कनेक्शन लगवा रहा था। उसका आरोप है कि पड़ोस में रह रहे विशराम, लाल, रामस्वरूप आदि चार लोग कनेक्शन के विरोध में उतर आए और उसके परिवार पर हमला बोल दिया। पत्थरों से किए गए हमले में वह और सुनीता गंभीर रूप से घायल हो गए। झगड़े को रोकने के लिए बीच-बचाव करने आई महिला सरपंच सुमन देवी पर भी उन्होंने हमला बोल दिया। दोनों घायलों को गंभीर हालत में रेवाड़ी से रोहतक रेफर कर दिया गया है।

सरपंच सुमन देवी ने कहा कि उस पर हुए हमले से वह घायल हो गई है। उन्होंने बताया कि आरोपी लगातार नरेंद्र व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे थे। इस हमले से पीडि़त परिवार घबराया और डरा हुआ है। पुलिस चौकी के प्रभारी दौलतराम ने कहा कि पीडि़त पक्ष की ओर से मिली शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और इसकी जांच की जा रही है। घायलों का मेडिकल करवा दिया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!