टॉयलेट सीट के नीचे मिला 6 फीट का कोबरा, रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 31 Aug, 2026 11:58 AM

cobra found under toilet seat rescued and released into the wild

गांव गाडोली कलां में एक परिवार की सांसे उस वक्त अटक गई जब उनके घर के बाथरूम में टॉयलेट सीट के नीचे 6 फीट लंबा कोबरा फूंकार मारते दिखा। इसकी सूचना वन्य जीव संरक्षक अनिल गंडास को दी गई जिन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद कोबरा को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़...

गुड़गांव, (ब्यूरो): गांव गाडोली कलां में एक परिवार की सांसे उस वक्त अटक गई जब उनके घर के बाथरूम में टॉयलेट सीट के नीचे 6 फीट लंबा कोबरा फूंकार मारते दिखा। इसकी सूचना वन्य जीव संरक्षक अनिल गंडास को दी गई जिन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद कोबरा को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया। 

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

जानकारी के मुताबिक, परिवार के लोगों को बाथरूम से आवाज आ रही थी। जब परिजनों ने बाथरूम का दरवाजा खोला तो पाया कि कोबरा सांप फन फैलाए बैठा है और फूंकार मार रहा है। यह सांप बाथरूम की टॉयलेट सीट के पास छेद से अंदर चला गया। इसकी सूचना मिलते ही अनिल गंडास मौके पर पहुंचे और उन्होंने टॉयलेट सीट को तोड़ दिया। सीट टूटते ही कोबरा ने अपना फन फैला लिया और फूंकार मारने लगा। इसी दौरान उन्होंने सावधानी से कोबरा को काबू कर लिया। अनिल गंडास ने बताया कि यह सांप अपने शिकार का पीछा करते हुए घर तक पहुंच गया होगा। अक्सर चूहों का पीछा करते हुए यह सांप जंगल से निकलकर घरों तक पहुंच जाते हैं। फिलहाल सांप को रेस्क्यू करने के बाद जंगल में छोड़ दिया गया है। उन्होंने बताया कि अगस्त महीने में ही उन्होंने घरों से करीब 70 सांप रेस्क्यू किए हैं। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!