विकास योजनाओं को गति देने के लिए प्रदेश के हर जिले में दौरा करेंगे CM

Edited By Mohammad Kumail, Updated: 28 Mar, 2023 10:19 AM

cm will visit every district of the state to speed up the development plans

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल प्रदेश के दौरे पर निकलकर विकास परियोजनाओं को गति प्रदान करेंगे। मुख्यमंत्री हर जिले में जाएंगे और कार्यकर्ताओं की बात सुनेंगे...

चंडीगढ़ (चन्द्रशेखर धरणी) : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल प्रदेश के दौरे पर निकलकर विकास परियोजनाओं को गति प्रदान करेंगे। मुख्यमंत्री हर जिले में जाएंगे और कार्यकर्ताओं की बात सुनेंगे। इस दौरान करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया जाएगा। मुख्यमंत्री पार्टी के प्रमुख व समर्पित कार्यकर्ताओं के घर नाश्ता, दोपहर का भोजन, चाय और रात्रिभोजन करेंगे। अधिकारियों को मौके पर बुलवाकर लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा तथा कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिए जाएंगे।

हरियाणा भाजपा के प्रवक्ता सुदेश कटारिया ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के हरियाणा दौरों की शुरुआत दो अप्रैल से होगी, जो पांच अप्रैल तक चलेगा। उनका पहला जिला भिवानी होगा, जिसमें चार विधानसभा क्षेत्र हैं। इन सभी चार विधानसभा क्षेत्रों में मुख्यमंत्री रात बिताएंगे और खाट पर लोगों के बीच बैठकर लोगों के साथ केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं, उनके लाभ तथा अन्य विषयों पर बातचीत करेंगे। मुख्यमंत्री टेलीफोन के जरिये नियमित रूप से विभिन्न वर्ग के लोगों के साथ बातचीत पहले से कर रहे हैं। अब यह सिलसिला फील्ड में तेज होगा।

भाजपा प्रवक्ता सुदेश कटारिया ने बताया कि मुख्यमंत्री के ओएसडी जवाहर यादव और राजनीतिक सलाहकार भारत भूषण भारती की देखरेख में जिलों के कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। एक सप्ताह मुख्यमंत्री जिलों में रहेंगे और एक सप्ताह चंडीगढ़ में रहकर सरकारी बैठकें करेंगे। मुख्यमंत्री की योजना राज्य के सभी 22 जिलों में लोगों से मिलकर उनके दुख तकलीफ का समाधान करने तथा कार्यकर्ताओं का मान-सम्मान बढ़ाने की है।

कटारिया ने बताया कि मुख्यमंत्री ने सभी उपायुक्तों व पुलिस अधीक्षकों को अपने कार्यालयों में बैठने के आदेश दे दिए हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए तथा पार्टी कार्यकर्ताओं को मान-सम्मान मिलना चाहिए।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!