Edited By Deepak Paul, Updated: 02 Sep, 2018 11:32 AM
हरियाणा सरकार जल्द ही सी.एम. सिटी करनाल में फार्मा पार्क बनाने जा रही है। फार्मास्युटिकल एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ हुई एक बैठक के बाद सरकार ने यहां फार्मा पार्क बनाने का निर्णय लिया है। 50 एकड़ में बनने वाले इस पार्क में करीब 100 कम्पनियां...
चंडीगढ़(बंसल): हरियाणा सरकार जल्द ही सी.एम. सिटी करनाल में फार्मा पार्क बनाने जा रही है। फार्मास्युटिकल एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ हुई एक बैठक के बाद सरकार ने यहां फार्मा पार्क बनाने का निर्णय लिया है। 50 एकड़ में बनने वाले इस पार्क में करीब 100 कम्पनियां अपनी यूनिट लगाने के लिए तैयार हैं। सरकार को उम्मीद है कि इस फार्मा पार्क में करीब 2000 करोड़ रुपए का निवेश होगा और 25000 लोगों को नौकरियां मिलेंगी। यह भी कहा जा सकता है कि धान व ऑटोमोबाइल उद्योग की पहचान के बाद अब करनाल को दवा उद्योग के रूप में भी नई पहचान मिलेगी।
प्रदेश सरकार ने केंद्र सरकार के कैमिकल एवं फर्टीलाइजर मंत्रालय, एस.एस.एस. आई.डी.सी., उद्योग विभाग, स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से करनाल में अपने स्तर पर फार्मा पार्क का निर्माण करने की योजना बनाई है। फार्मास्युटिकल एसोसिएशन ने बैठक में सुझाव दिया था कि अगर फार्मा पार्क बनता है तो यहां करीब 10,000 करोड़ रुपए का वाॢषक कारोबार हो सकता है। पहले चरण में सरकार द्वारा करीब 50 एकड़ जमीन पर पार्क का निर्माण किया जाएगा। एक एकड़ जमीन पर बुनियादी ढांचा विकसित करने के लिए करीब 50 लाख रुपए का खर्चा आएगा।
यह कार्य हरियाणा सरकार के संस्थान
एच.एस.आई.आई.डी.सी. द्वारा किया जाएगा। भविष्य में इस पार्क का विस्तार करके इसे 100 एकड़ तक पहुंचाया जाएगा। हरियाणा सरकार द्वारा स्टेट फार्मा पॉलिसी के तहत इस पार्क का निर्माण किया जा रहा है। सरकार द्वारा इस पार्क के निर्माण के लिए जमीन चिन्हित किए जाने के बाद भारत सरकार के फार्मास्युटिकल, कैमिकल एवं फर्टीलाइजर मंत्रालय को सूचित किया जाएगा। इसके बाद केंद्र सरकार द्वारा बल्क ड्रग इंडस्ट्री के संयुक्त सुविधा केंद्र, मैडीकल डिवाइस इंडस्ट्री तथा कलस्टर विकास कार्यक्रम के लिए वित्तीय अनुदान दिया जाएगा। इस संबंध में हरियाणा सरकार ने केंद्र से भी बातचीत कर ली है।
करनाल में फार्मा पार्क बनने से पूरा हरियाणा आॢथक तौर से मजबूत होगा। करनाल में फार्मा पार्क के निर्माण का रास्ता साफ हो चुका है। इसका निर्माण 2 चरणों में किया जाएगा। सरकार ने प्रदेश के सभी जिलों को कलस्टर का रूप देकर औद्योगिक विकास परियोजनाएं शुरू की हैं। इसी योजना के तहत करनाल में फार्मा पार्क बनाया जा रहा है।
राजीव जैन, मीडिया सलाहकार, मुख्यमंत्री, हरियाणा।