फतेहाबाद में सीएम ने करोड़ों के विकास कार्यों का किया शिलान्यास, बोले- कमीशन मोड में काम करती है कांग्रेस

Edited By Nitish Jamwal, Updated: 25 Jul, 2024 02:23 PM

cm laid the foundation stone for development works worth crores in fatehabad

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी फतेहाबाद पहुंचे हैं। सीएम कार्यक्रम के आरंभ में 225 करोड़ 79 लाख रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। वहीं सीएम के साथ फतेहाबाद से राज्यसभा सांसद सुभाष बराला भी मौजूद रहे।

फतेहाबाद: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी फतेहाबाद पहुंचे हैं। सीएम कार्यक्रम के आरंभ में 225 करोड़ 79 लाख रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। वहीं सीएम के साथ फतेहाबाद से राज्यसभा सांसद सुभाष बराला भी मौजूद रहे। फतेहाबाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने संबोधित करते हुए कहा कि आपकी उपस्थिति सरकार के विश्वास का प्रतीक है। फतेहाबाद का अस्तित्व अशोक कल से है। सीएम ने कहा कि बीजेपी ने प्रदेश में विकास किया है। पिछले 10 वर्षों से योजना बाद तरीके से काम किए हैं। विरोधी दल हमारे 10 सालों का हिसाब मांग रहे हैं। 

वहीं सीएम ने कहा कि आज कांग्रेस हमारी सरकार से हिसाब मांग रही है,पहले कांग्रेस अपने कार्यकाल का हिसाब दे। हमारी सरकार का हिसाब आज का युवा दे रहा है। हमारी सरकार का हिसाब आज किसान दे रहा है। वहीं कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सीएम ने कहा कि कांग्रेस कमीशन मोड में काम करती है और भाजपा मिशन मोड में काम कर रही है। बीजेपी से पहले व्यवस्था परिवर्तन का काम किया है। भ्रष्टाचार, भाई भतीजावाद से मुक्त कर विकसित बनाने का काम किया है। कांग्रेस काल में किसानों की जमीन को कौड़ियों में खरीदते थे। बड़े-बड़े बिल्डर को दाम बढ़ाकर जमीन भेज देते थे।

PunjabKesari

सीएम सैनी ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल का प्रदेश का बच्चा-बच्चा जानता है। प्रदेश में बिना खर्ची पर्ची के युवाओं को नौकरी मिल रही है। किसानों के खाते में फसल बीमा का सीधा पैसा आता है। बुजुर्गों को अब घर बैठे पेंशन मिल रही है। बीजेपी ने फोरलेन सिक्स लेन और हाईवे का काम किया है। प्रदेश में ओवर ब्रिज और अंडर पास बनाए जा रहे हैं। कांग्रेस के शासनकाल में फतेहाबाद में विकास नहीं था। 2014 से पहले फतेहाबाद में रोड बिजली, पानी नहीं थे। प्रदेश में विकास की गति निरंतर बढ़ रही है। 

करोड़ों के विकास कार्यों का शिलान्यास

फतेहाबाद में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि फतेहाबाद में 313 करोड़ 51 लाख रुपए के विकास कार्य हुए हैं। मुझे खुशी है कि फतेहाबाद का विकास तेजी से हो रहा है। फतेहाबाद में जल्द राज्य के मेडिकल कॉलेज खोला जाएगा। सेक्टर 9 में 45 करोड़ की लागत से 200 बेड का हॉस्पिटल बनेगा। टोहाना में 136 करोड़ की इलाका से 100 बेड का बन रहा है। दरियापुर में फुटबॉल एकेडमी खोली गई है। 16 करोड़ की लागत से सेक्टर 5 में नया बस स्टैंड बनेगा। 8 करोड़ की लागत से मल्टी बिल्डिंग पार्किंग स्थल बनाया गया है। 26 करोड़ की लागत से टोहाना में बस स्टैंड बनाया है। भूना में 13 करोड़ की लागत से कॉलेज खोला है। 9 करोड़ की लागत से जाखल में नई ITI  का निर्माण हुआ है।

PunjabKesari

सीएम ने कहा कि अग्निवीरों को सरकार में 10% आरक्षण देने का निर्णय लिया है। हैप्पी योजना के तहत 1000 किलोमीटर फ्री यात्रा की सुविधा। कन्यादान योजना के तहत शादी के लिए 3 दिन पहले पैसा घर तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा एक हरियाणवी एक के कम पर विकास हो रहा है।हमारी सरकार ने 24 घंटे बिजली देने का काम किया है। 

फतेहाबाद के विधानसभा के लिए मुख्यमंत्री ने विकास लिए 10 करोड़ देने की घोषणा की। गांव बड़ोपल में वन्य जीव उपचार बनाया जाएगा। गांव में बिजली ट्रांसफार्मर लगवाया जाएगा। फतेहाबाद के वार्ड 13 में बूस्टिंग स्टेशन लगाया जाएगा। फतेहाबाद मिनी बायपास को दुरुस्त किया जाएगा। मैं अपना हिसाब लेकर आया हूं। कांग्रेस भी अपना हिसाब जनता के सामने रखें। भुना को उपमंडल, भट्टू को तहसील कमेटी के अनुसार बनाया जाएगा।

PunjabKesari

मंच से बोले सुभाष बराला

सुभाष बराला ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण विकास के लिए 7300 करोड़ का बजट मिलता है। वहीं कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सुभाष बराला ने कहा कि कांग्रेस के लोग झूठ बोलकर वोट लेने का काम करते हैं। पुरानी पीढ़ी कांग्रेस की बात को समझती है। उन्होंने कहा कि संविधान को खत्म करने वाली बात को लेकर कांग्रेस ने झूठ बोला। तो वहीं बराला ने कहा कि बीजेपी सरकार हर व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लेकर आ रही है। रैली में राज्य सभा सांसद सुभाष बराला ने कहा कि जब से देश मे भाजपा की सरकार आई, मोदी देश के पीएम बने, पूर्व में मनोहर लाल सीएम थे, अब नायब सिंह सैनी सीएम हैं, समाज के समग्र विकास की सोच इन्होंने ही दी है। सरकार ने गरीब के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम किया। कांग्रेस के लोग बजट पर हल्ला गुल्ला मचा रहे हैं कि बजट में हरियाणा का नाम नहीं है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!