सिरसा में मनाया गया गुरु नानक देव जी का 550वां प्रकाश उत्सव, CM खट्टर भी हुए शामिल

Edited By Isha, Updated: 04 Aug, 2019 02:33 PM

सिरसा की अनाज मंडी में श्री गुरुनानक देव जी के 550 वे प्रकाशोत्सव के संबंध में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें गुरुनानक देव जी की जीवनी पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई गई> इस दौरान

सिरसा (सतनाम): सिरसा की अनाज मंडी में आज गुरुनानक देव जी का 550 वां पर्व बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। इस समागम में प्रदेश व पड़ोसी राज्यों से आए लाखों सिख श्रद्धालुओं ने शिरकत की। कार्यक्रम में हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। सीएम ने गुरुनानक देव जी की जीवनी पर आधारित एक प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। साथ ही ,मुख्यमंत्री ने संगत के साथ बैठकर लंगर प्रसाद ग्रहण किया। 

सीएम ने इस मौके पर हरियाणा उर्दू अकादमी की पांच पुस्तकों व हुकमनामा कैलेंडर का विमोचन भी किया। गुरुनानक देव जी के जीवन पर आधारित एक प्रदर्शनी भी लगाई। मंच से मुक्यमंत्री मनोहर लाल ने सिख समाज के गुरुओं के नाम से प्रदेश में कई संस्थानों के नाम रखने का ऐलान किया,साथ ही कुरुक्षेत्र में सिख म्युजियम और सिरसा में सिख समुदाय की धर्मशाला बनाये जाने का भी ऐलान किया। सीएम ने सभी का आभार जताया।

इस दौरान सीएम मनोहर लाल ने कई घोषणएं भी की। उन्होंने कहा कि 400 पंजाबी अध्यापकों की शीघ्र भर्तियां होगी। पंजाबी को दूसरी भाषा का दर्जे के नियम को लागू किया जाएगा। कुरुक्षेत्र में सिख म्यूजियम बनेगा। नांदेड़ राजमार्ग पर सभी साइन बोर्ड गुरु गोबिंद सिंह जी के नाम पर होगा। करीब 10 एकड़ न्यूज लैंड गुरुद्वारा चिल्ला साहिब के नाम पर होगी। सिरसा में एक एकड़ भूमि में सिख समाज की धर्मशाला बनेगी। प्रशासन को जमीन ढूंढऩे के लिए आदेश दिए।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!