CM फ्लाइंग की कैथल नागरिक अस्पताल में रेड, कंट्रोल रूम में रजिस्टर खंगाल चेक की एंबुलेंस

Edited By Manisha rana, Updated: 27 Jun, 2024 01:57 PM

cm flying raids kaithal civil hospital

कैथल में सुबह-सुबह सीएम फ्लाइंग ने शहर के नागरिक अस्पताल में छापेमारी कर दी। सीएम फ्लाइंग की अस्पताल में छापेमारी की सूचना के बाद हड़कंप मच गया।

कैथल (जयपाल रसूलपुर) : कैथल में सुबह-सुबह सीएम फ्लाइंग ने शहर के नागरिक अस्पताल में छापेमारी कर दी। सीएम फ्लाइंग की अस्पताल में छापेमारी की सूचना के बाद हड़कंप मच गया। अपको बता दें कि सीएम फ्लाइंग ने कैथल नागरिक अस्पताल में सुबह-सुबह रेड कर एंबुलेंस कंट्रोल रूम में रजिस्टर खंगाले। साथ ही अस्पताल की हर एंबुलेंस की चैकिंग की गई। 

PunjabKesari

डॉ.आदित्या गोयल एंबुलेंस कंट्रोल रूम नोडल ऑफिसर ने बताया कि आज कैथल के नागरिक अस्पताल में सीएम फ्लाइंग पहुंची है, जिन्होंने सरकार के द्वारा संचालित नागरिकों की सुविधा के लिए चलाई गई एंबुलेंस की फीजिबिलिटी चेक की और उसके अंदर रखे गए उपकरण की जांच की ताकि लोगों को कोई दिक्कत ना आए और साथ ही कंट्रोल रूम में रखे गए रिकॉर्ड की भी चेकिंग की गई। 

गौरतलब है कि आज पूरे हरियाणा में बड़े पैमाने पर एक साथ सरकारी अस्पताल में सीएम फ्लाइंग ने दस्तक दी है और विशेष कर एंबुलेंस को लेकर रिकॉर्ड देखे जा रहे हैं। अगर किसी प्रकार की गड़बड़ी पाई जाती है तो बड़ा एक्शन लिया जा सकता है।  

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!