मुख्यमंत्री ने की बेल्जियम कंपनी के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात, हरियाणा में प्लांट विस्तार का दिया आश्वासन

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 06 Dec, 2024 07:49 PM

chief minister met the delegation of belgian company assured

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा हर क्षेत्र में तेजी से विकास कर रहा है। विदेशी निवेशकों की हरियाणा पहली पसंद बनता जा रहा है। कई देश अपने प्लांट के विस्तार के लिए हरियाणा में संभावना तलाश रहे हैं।

चंडीगढ़ (चंद्रशेखर धरणी) : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा हर क्षेत्र में तेजी से विकास कर रहा है। विदेशी निवेशकों की हरियाणा पहली पसंद बनता जा रहा है। कई देश अपने प्लांट के विस्तार के लिए हरियाणा में संभावना तलाश रहे हैं। प्लांट लगाने में रुचि भी ले रहे हैं। इसी के अनुरूप AB INBEV (बेल्जियम कंपनी) के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की। 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से शुक्रवार को चंडीगढ़ में AB INBEV (बेल्जियम कंपनी) के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने हरियाणा में प्लांट के विस्तार करने में गहरी रुचि व्यक्त की और कई प्रोडेक्ट बढ़ाने की भी बात की। कंपनी की ओर से किसानों के हितों का पूरा ख्याल रखने की आशा जताई। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि कंपनी को हरियाणा में प्लांट के विस्तार के लिए सरकार की ओर से सहयोग दिया जाएगा। 

बता दें कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अगुवाई में हरियाणा प्रदेश तरक्की की राह पर है। कई देशों की कंपनियां यहां पर अपने प्लांट लगाने में दिलचस्पी ले रही हैं। उन्हें यहां पर न सिर्फ प्लांटों के विस्तार करने में सुविधा मिल रही है बल्कि व्यवसाय के नजरिये से भी लाभ मिल रहा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!