चैकिंग अभियान : रेल यात्रियों के सामान को किया चैक, संदिग्धों से हुई पूछताछ

Edited By Manisha rana, Updated: 02 Nov, 2020 01:59 PM

checking campaign checks done on luggage of railway passengers

त्यौहारों के सीजन के चलते यात्रियों की सुरक्षा को लेकर रेलवे पुलिस ने चैकिंग अभियान चलाया। रेल से उतरने वाले यात्रियों के सामान की चैकिंग और रेलवे के डिब्बों में जाकर संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखी...

कुरुक्षेत्र : त्यौहारों के सीजन के चलते यात्रियों की सुरक्षा को लेकर रेलवे पुलिस ने चैकिंग अभियान चलाया। रेल से उतरने वाले यात्रियों के सामान की चैकिंग और रेलवे के डिब्बों में जाकर संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखी। जी.आर.पी. थाना प्रभारी योगेंद्र सिहं के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि एस.पी. सुरेंद्र पाल सिंह के दिशा निर्देश अनुसार त्यौहारों पर य़ात्रियों की सुरक्षा की दृष्टि से चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। 

उन्होंने बताया कि त्यौहारी सीजन के यात्रियों की संख्या में इजाफा हो जाता है। महिलाओं के साथ ट्रेन में अधिक घटनाएं घटती है जबकि ट्रेन में सफर करने वाली महिलाएं सेफ्टीपिन, दुपट्टे, पेन क्लिप और पर्स से भी खुद की सुरक्षा कर सकती है। यही नहीं या मोबाइल छीन रहे अपराधी को सबक सिखा सकती है। इस मौके पर ए.एस.आई. दया किश्न, एस.आई. राजवीर सिंह प्रीतम सिंह, कुलविंद्र सिंह व पूनम मौजूद रही।  


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!