हरियाणा में मौसम का बदला मिजाज: लू चलने की संभावना खत्म, 15 जून से बूंदाबांदी का आसार
Edited By Ajay Kumar Sharma, Updated: 13 Jun, 2023 12:08 PM

हरियाणा में मौसम का इस बार अलग ही मिजाज है। भीषण गर्मी वाले दिन में भी सामान्य से कम तापमान है। ऐसे में प्रदेश में कहीं भी लू नहीं चली है।
चंडीगढ़: हरियाणा में मौसम का इस बार अलग ही मिजाज है। भीषण गर्मी वाले दिन में भी सामान्य से कम तापमान है। ऐसे में प्रदेश में कहीं भी लू नहीं चली है। वहीं हिसार में सामान्य से 2 डिग्री कम 39.6° तापमान रहा है। साथ ही रात का पारा सामान्य से 1 डिग्री कम 26.4° रहा है। ऐसे में मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 15 जून तक बादल छाए रहेंगे और बूंदाबांदी के आसार हैं। साथ ही लू चलने की संभावना कम हो गई है।
40 साल में पहली बार जून में हिमालय का ग्लेशियर ओवरलोड
बता दें कि रविवार को मानसून आंध्र प्रदेश पहुंच चुका है। वहां कई मंडलों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर पहुंच चुका है और लू चलने के साथ भीषण गर्मी पड़ रही है। बताया जा रहा है कि 40 साल में पहली बार जून में पहली बार हिमालय का ग्लेशियर ओवरलोड हैं। वहां के ग्लेशियरों पर 15 फीट तक नई बर्फ जमा है। वहीं उत्तराखंड के शीर्ष चोटियों में बर्फ में भी बर्फ जमे रहते है। यहां बर्फ से रिचार्ज होकर ग्लेशियर अलकनंदा तक हिम स्वरूप में ही जा रहे हैं। ऐसा इसलिए हो रहा है कि सबसे ज्यादा पश्चिमी विक्षोभ उत्तराखंड के हिमालयी क्षेत्रों से टकराए है,जिससे ऊपरी हिमालय में हिम ताप से ग्लेशियर रिचार्ज होते हो रहे है।
हरियाणा में बारिश से किसानों को मिलेगा लाभ
वहीं हरियाणा के लोगों को लू से काफी राहत मिलने वाला है। साथ ही बारिश होने के चलते किसानों को फसल बिजाई में काफी राहत मिलेगा और उन्हें सिंचाई के दूसरे साधनों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। वहीं जूनागढ़ में बिपरजॉय चक्रवाती तूफान का असर देखने को मिला है। वहां सोमवार को भीषण बारिश की वजह से काफी नुकसान हुआ है और कुछ दिनों के लिए स्कूलों को बंद कर दिया गया है। वहीं हरियाणा में चक्रवाती तूफान आने की कोई संभावना नहीं है, लेकिन बारिश की संभावना लगाई जा रही है।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)