कुमार स्वामी के प्रवचन कार्यक्रम में सत्संग सुनने आए सब इंस्पेक्टर की मौत

Edited By Shivam, Updated: 15 Jul, 2019 03:16 PM

chandigarh police si died due to elecctric shock in satsang program

पंचकूला में कुमार स्वामी के प्रवचन कार्यक्रम में सत्संग सुनने आए पुलिस अधिकारी की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक सुरिंदर कुमार चंडीगढ़ पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात था। वह यहां पंचकूला में शनिवार व रविवार को आयोजित हुए दो दिवसीय कुमार स्वामी...

पंचकूला (उमंग): पंचकूला में कुमार स्वामी के प्रवचन कार्यक्रम में सत्संग सुनने आए पुलिस अधिकारी की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक सुरिंदर कुमार चंडीगढ़ पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात था। वह यहां पंचकूला में शनिवार व रविवार को आयोजित हुए दो दिवसीय कुमार स्वामी के प्रवचन समारोह में भाग लेने आया था।

PunjabKesari, chandigarh police

जानकारी के मुताबिक, प्रवचन समारोह खत्म होने के बाद भारी बारिश होने के कारण एसआई सुरिंदर कुमार भारद्वाज टेंट के अंदर ही रुका हुआ था। अचानक सुबह के चार बजे बारिश के पानी की वजह से बिजली की तारों में करंट आया उतर आया, जिसकी चपेट में सुरिंदर आ गया। वहीं मौके पर ही आस-पास के लोगों ने उसे तुरंत सेक्टर 6 के सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!