8800 करोड़ रुपए मुआवजा देकर हमने किसानों का चिंता किया दूर: ओम प्रकाश
Edited By Ajay Kumar Sharma, Updated: 25 Mar, 2023 08:40 PM

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि हमने अब तक फसल बीमा योजना और आपदा प्रबंधन के तहत 8800 करोड़ का मुआवजा किसानों को देकर उनकी चिंता को दूर किया।
हिसार(विनोद सैनी): भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि हमने अब तक फसल बीमा योजना और आपदा प्रबंधन के तहत 8800 करोड़ का मुआवजा किसानों को देकर उनकी चिंता को दूर किया। केंद्र व प्रदेश सरकार ने अपने लगभग नौ वर्ष के शासनकाल में जनकल्याण की अनेक योजनाएं शुरू की है, जिससे हर नागरिक को लाभ मिल रहा है। भारतीय जनता पार्टी हर माह दो लाख लाभार्थियों से संपर्क करके योजनाओं बारे उनसे फीडबैक लेगी और उसी के आधार पर केंद्र व राज्य सरकार से साझा करके योजनाओं को और अधिक बेहतर करने का प्रयास किया जाएगा।
फसल बीमा योजना पूरे देश में किया जा रहा लागू: ओपी धनखड़
बता दें कि ओम प्रकाश धनखड़ आज गुरू जम्भेश्वर विश्वविद्यालय में पार्टी के चार लोकसभा क्षेत्रों को शक्तिसंगम में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की और कहा कि हिसार एक ऊर्जावान शहर है और हमारे लिए किसी भी सकारात्मक पहल के लिए सबसे अच्छी जगह है। वहीं पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने फसल बीमा योजना का प्रारूप मेरे कार्यकाल में केन्द्र सरकार को भेजा था। जिसे आज पूरे देश में लागू किया जा रहा है।
राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होना कानूनी प्रक्रिया है: ओपी धनखड़
उन्होंने राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता रद्द होने के सवाल पर कहा कि भारत की सामाजिक व्यवस्था में उपनाम का बहुत महत्व है। कोलार में दिए उनके भाषण पर अदालत ने उन्हें खेद व्यक्त करने का मौका भी दिया था, लेकिन उनका अहंकार बड़ा है। इसीलिए आज उन्हें यह दिन देखना पड़ा। उनकी सदस्यता रद्द होना राजनीतिक ना होकर कानूनी प्रक्रिया का हिस्सा है।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
Related Story

चिंता में किसान...अंबाला में बारिश और तेज हवा से खेतों में बिछी गेहूं की फसल, इस दिन फिर बरसेंगे...

गेहूं पर संकटः मौसम विभाग की चेतावनी से किसानों की चिंता बढ़ी, बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट

Haryana School Books: हरियाणा में इन कक्षाओं के विद्यार्थियों को मिलेंगी मुफ्त किताबें, 45.05 करोड़...

Farmers Good News: हरियाणा के 15 लाख 86 हजार किसानों के लिए खुशखबरी, खातों में आए 328 करोड़

Farmers Good News: हरियाणा में किसानों की हुई मौज, 1122 करोड़ की परियोजनाओं की मिली मंजूरी

2 करोड़ फिरौती दे दो नहीं तो पूरे परिवार को...जुलानावासी अनूप को लॉरेंस गैंग के नाम से मिली धमकी

बिल्डर की लापरवाही से गई जान अब परिजनों को केंद्रीय रक्षा मंत्री ने दिया 20 लाख का मुआवजा

हाइड्रोजन ट्रेन के सपने को लगा 'ब्रेक': प्लांट में गैस न बनने से ट्रायल फेल,,, रेलवे की बढ़ी चिंता

पुलिस सहित अन्य पदों के लिए आवेदन करने वाले त्रुटियां करा सकेंगे दूर,HSSC अभ्यर्थियों को बड़ी राहत

CM सैनी के सख्त निर्देश, अब सड़क से 3 फीट दूरी पर लगेंगे बिजली के खंभे, जानिए क्या है वजह....