व्यापारी ने की आत्महत्या, पत्नी,साले व मामा से परेशान होकर उठाया ये कदम

Edited By Manisha rana, Updated: 05 May, 2022 04:11 PM

businessman committed suicide

रेवाड़ी जिले में व्यापारी ने आत्महत्या कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। क्रांति यादव ने खुदकुशी से पहले एक वीडियो बनाया...

रेवाड़ी (महेंद्र) : रेवाड़ी जिले में व्यापारी ने आत्महत्या कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। क्रांति यादव ने खुदकुशी से पहले एक वीडियो बनाया, जिसमें उसने कहा कि उसकी लाइफ बहुत बढ़िया चल रही थी। उसकी पत्नी उसे बहुत परेशान करती थी। उसने सारा पैसा अपने भाई को दे दिया। मैं अपनी घरवाली, उसके भाई और मामा की वजह से अपनी जीवन लीला समाप्त कर रहा हूं। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

जानकारी के मुताबिक रेवाड़ी शहर के गांव गोकलगढ़ निवासी क्रांति यादव ने ब्रास मार्केट में कपड़े का शोरूम खोला हुआ था। वह घरेलू कलह के चलते पिछले काफी समय से परेशान था। आज सुबह उसका शव गांव के ही जोहड़ के पास से मिला। उसने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। सुबह की सैर पर निकले ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ साल पहले ही उसकी मां की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। घर में उसके अलावा बुजुर्ग पिता व एक छोटा भाई है। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!