गत्ता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, जिला उपायुक्त अतुल द्विवेदी ने दिए जांच के आदेश

Edited By Naveen Dalal, Updated: 19 Jun, 2019 08:10 PM

burning fire in a cardboard factory burning of a laborer

बल्लभगढ़ के आर्य नगर में शार्ट सर्किट के चलते गत्ता फैक्ट्री के अंदर भीषण आग लग गई। जिसकी सुचना दमकल विभाग को दी गई...

फरीदाबाद (देवेंद्र कौशिक): बल्लभगढ़ के आर्य नगर में शार्ट सर्किट के चलते गत्ता फैक्ट्री के अंदर भीषण आग लग गई। जिसकी सुचना दमकल विभाग को दी गई लेकिन दमकल विभाग के पहुंचने से पहले आग ने दोनों गत्ता फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। जिसके चलते हैं लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया और फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारियों ने जैसे-तैसे भागकर अपनी जान बचाई। वहीं एक कर्मचारी आग की चपेट में आ गया जिसकी आग में जलकर मौत हो गई।

PunjabKesari, Fire, cardboard, laborer

जानकारी के अनुसार फैक्ट्री में लगी आग के दौरान रास्ते से गुजर रहे एक व्यक्ति ने आग में फंसे कर्मचारी अमित की आवाज सुनी और उसको बचाने की कोशिश की गई। इस दौरान मजदूर अमित को आग से बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बता दें कि दो दोनों गत्ता फैक्ट्री कॉलोनियों के बीचों- बीच बनी हुई है जिसके चलते हैं कॉलोनियों में रहने वाले लोगों में भी आग फैलने का डर बना हुआ है। क्योंकि खबर बनने तक दमकल विभाग की गाड़ियां आग पर काबू नहीं पा सकी हैं और आग धीरे धीरे फैलती जा रही है।

PunjabKesari, Fire, cardboard, laborer

वहीं मौके पर पहुंचे बल्लभगढ़ एसडीएम त्रिलोकचंद ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली है कि गत्ता फैक्ट्री के अंदर वेल्डिंग का काम चल रहा था जिससे चिंगारी गत्ता में जाकर लगी और फिर आग लग गई अभी तक एक व्यक्ति के आग में जलकर मौत होने की खबर मिल रही है आग पर अभी तक काबू नहीं पाया गया है आसपास के जिलों को भी दमकल गाड़ियों के लिए संपर्क किया गया है। गत्ता फैक्ट्री में लगी आग के मामले में जिला उपायुक्त अतुल द्विवेदी ने जांच के आदेश दे दिए है वहीं 4 सदस्यीय कमेटी आग की घटनाओं की जांच करेगी। साथ ही कंपनी मालिक को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!