पंचकूला में भारी बारिश ने मचाई तबाही, खटौली गांव में टांगरी नदी पर बना पुल टूटा

Edited By Manisha rana, Updated: 29 Aug, 2025 09:47 AM

bridge built on the tangri river in khatauli village in panchkula collapsed

पंचकूला में भारी बारिश ने जमकर तबाही मचाई हुई है। जहां पंचकूला के खटौली गांव में टांगरी नदी पर बना पुल टूट गया।

पंचकूला (उमंग) : पंचकूला में भारी बारिश ने जमकर तबाही मचाई हुई है। जहां पंचकूला के खटौली गांव में टांगरी नदी पर बना पुल टूट गया। नदी में आई बाढ़ और उफ़ान के कारण टांगरी नदी पर बने पुल का हिस्सा बह गया। प्रशासन ने ऐतिहातन पुल के आसपास बेरिगेटिंग कर। पुलिस प्रशासन ने लोगों को नदी और क्षतिग्रस्त पुल के आसपास जाने को लेकर प्रतिबंध लगा दिया है।

वहीं पंचकूला के मोरनी क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले प्लासरा गांव में बादल फटने जैसी घटना सामने आई। ग्रामीणों का कहना कि बादल गर्जने की तेज आवाज़ सहित एक साथ बारिश का बहुत सारा पानी गिरा।अचानक इतना पानी आने से सड़कों, गलियों और खेतों सहित गांव में कई जगह भारी नुकसान हुआ। उन्हें समझ नहीं आया कि यह क्या घटना हुई है, लेकिन जिस तरह की तबाही हुई है वह बादल फटने जैसी तबाही का मंज़र है। ग्रामीणों ने तबाही के हालात देखते हुए बादल फटने की आशंका जताई है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!