भारत को तोड़ना कांग्रेस के डीएनए में शामिल: अनिल विज

Edited By Gourav Chouhan, Updated: 13 Sep, 2022 06:38 PM

breaking india is in congress s dna anil vij

हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को सवालों के घेरे में लेते हुए ट्वीट किया और इसपर अपनी प्रतिक्रिया भी दी। विज ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि भारत को तोड़ना कांग्रेस के डीएनए में शामिल है।

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी): हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को सवालों के घेरे में लेते हुए ट्वीट किया और इसपर अपनी प्रतिक्रिया भी दी। विज ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि भारत को तोड़ना कांग्रेस के डीएनए में शामिल है। कांग्रेस ने सन् 1947 में उन्होंने देश का विभाजन करवाया और तब लगभग पौने दो करोड़ लोग विस्थापित हुए और लगभग एक लाख लोगों की शहादत हुई।

 

विज ने कहा सिख दंगे में 3400 लोगों का बलिदान हुआ

 

सन् 1984 में सिख दंगे कराने का भी कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए मंत्री विज ने कहा कि इन दंगों में 3400 लोगों का बलिदान हुआ। उन्होंने कहा की अब जब भारत जोड़ो यात्रा जब शुरू हुई तो लगा था की ये अपनी गलती का प्राश्चित करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन तीन-चार दिन की यात्रा में ही इन्होंने अपनी मंशा जाहिर कर दी।

मंत्री विज ने कहा कि कांग्रेस ने जलते हुए कपड़ों पर ट्वीट करके बता दिया की 145 दिन बस और। इसका मतलब कि 145 दिन के बाद तुम देश में आग लगा दोगे। उन्होंने कहा की लोग अब लोग समझ चुके हैं यह नया भारत है अब इनके मंसूबे या किसी भी देशद्रोही के मंसूबों को कामयाब नहीं होने देंगे। यह भारत जोड़ा यात्रा नहीं भारत तोड़ो यात्रा है।

 

हरियाणा में आरडीएक्स मिलने की गतिविधियां पाकिस्तान से हो रही है: विज

 

आरडीएक्स मिलने पर प्रतिक्रिया देते हुए गृह मंत्री अनिल विज ने हरियाणा पुलिस की सराहना करते हुए कहा की हमारी पुलिस लगातार पूरी तरह से चौकस है। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले अम्बाला के सद्दोपुर में भारी मात्रा में आरडीएक्स मिला और फिर करनाल में हमारी पुलिस ने उनको ट्रैक किया। वहां पर गाड़ी पकड़ी जिसमें हथियार भी थे और भारी मात्रा में बारूद था। अब कैथल में भी आरडीएक्स पकड़ा गया। उन्होंने इसमें पाकिस्तान का हाथ होने की बात कही। उन्होंने कहा कि यह सारी गतिविधियां पाकिस्तान से हो रही हैं। पूर्व में विधायकों को धमकी से जुड़ा मामला भी पाकिस्तान से लिंक पाया गया था।

 

अनिल विज बोले कि समझदार लोग कांग्रेस से बाहर जा रहे है

 

गुलाम नबी आज़ाद के अपनी पार्टी बनाने पर प्रतिक्रिया देते हुए गृह मंत्री अनिल विज ने कहा की जो समझदार लोग थे उनको समझ आती जा रही है कि कांग्रेस से देश का कोई भला नहीं हो सकता। इसलिए एक-एक करके कांग्रेस पार्टी से वह बाहर आ रहे हैं। उन्होंने कहा है कि जो व्यक्ति इतने वर्षों से राजनीति में रहा है वह राजनीति करेगा और उन्होंने अपनी पार्टी बनाई है और देखते है की वह आगे क्या करते हैं।

 

विज ने कहा कि कुछ लोगों की दाल रोटी गलत बयानों से चलती है

 

 

महबूबा मुफ़्ती ब्यान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए गृह मंत्री अनिल विज ने कहा की अब कोई भी लड़ाई कोई फायदा होने वाला नहीं है। कश्मीर के लोगों को अब समझ आ चुकी है धारा 370 से जो सरकार की योजनाए हम तक नहीं पहुंचती थी। उन्होंने कहा की आज सरकार को जो भी स्कीमें बाकि राज्यों में लागू होती है, वो वहां पर भी लागू होती है। कुछ लोग है जो जिनकी दाल रोटी इन्हीं से चलती है और वो ऐसे ब्यान देते है। गौरतलब है कि महबूबा मुफ़्ती ने ब्यान दिया था की हम धारा 370 हटाने की लड़ाई लड़ते रहेंगे। 

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!