भरे ट्रैफिक में फेल हो गए डंपर के ब्रेक, बस समेत दो कारों से हुई जबरदस्त टक्कर

Edited By Shivam, Updated: 24 Jul, 2021 08:54 PM

brakes of dumper failed in filled traffic

हरियाणा के जिला जींद के नरवाना में आज एक जबरदस्त हादसा हो गया। यहां न्यू बस स्टैंड गेट के सामने भरे ट्रैफिक में डंपर के ब्रेक फेल होने से डंपर ने बस समेत तीन वाहनों को अपने चपेट में लिया। वहीं डंपर की बस से हुई टक्कर में बस में सवार दो यात्री घायल...

नरवाना (गुलशन): हरियाणा के जिला जींद के नरवाना में आज एक जबरदस्त हादसा हो गया। यहां न्यू बस स्टैंड गेट के सामने भरे ट्रैफिक में डंपर के ब्रेक फेल होने से डंपर ने बस समेत तीन वाहनों को अपने चपेट में लिया। वहीं डंपर की बस से हुई टक्कर में बस में सवार दो यात्री घायल हो गए, जिन्हें नरवाना नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

PunjabKesari, Haryana

इसके अलावा डंपर दो कारों से भी भिड़ गया और अंत में डिवाइडर से टकराकर रूक गया। इस हादसे में डंपर के परखच्चे उड़ गए। इसके बाद बस स्टैंड के दोनों तरफ ट्रैफिक का लम्बा जाम लग गया। हालांकि घटना की सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को पुनव्र्यवस्थित करने में जुट गई।

PunjabKesari, Haryana
 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!