बंद पड़े मकान से आ रही थी बदबू, शक के आधार पर बुलाई पुलिस, अंदर जाकर देखा तो उड़े होश

Edited By Manisha rana, Updated: 07 Dec, 2024 12:31 PM

body of an elderly person was found in a box in a closed house

कुरुक्षेत्र जिले के शाहाबाद की कॉलोनी में बीती रात महिला के बंद पड़े मकान में रखे बंद सन्दूक से बुजुर्ग व्यक्ति का शव मिला। यह व्यक्ति रेलवे से रिटायर्ड है और कई महीने से लापता था।

कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र जिले के शाहाबाद की कॉलोनी में बीती रात महिला के बंद पड़े मकान में रखे बंद सन्दूक से बुजुर्ग व्यक्ति का शव मिला। यह व्यक्ति रेलवे से रिटायर्ड है और कई महीने से लापता था। बदबू आने पर परिजनों को शक हुआ और घर को खंगालने पर शव मिला। व्यक्ति का महिला के घर आना जाना था। पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरु की और वहां मिले कंकाल रूपी शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा।

कई महीनों से लापता था बुजुर्ग 

मृतक व्यक्ति की पहचान गांव जुबली निवासी नराता राम (60) के तौर पर हुई है। उसके बेटे राकेश ने बताया कि उसके पिता कुछ समय पहले रेलवे से सेवानिवृत्त हुए थे। जिस महिला के घर से शव बरामद हुआ, वह महिला भी घर से गायब है। राकेश ने कहा कि कई महीनों से उसके पिता लापता थे। उसकी शिकायत थाना शाहबाद में भी दर्ज करवाई गई थी। वही देर शाम बंद पड़े मकान में बाइक लेने के लिए गया था। 

सन्दूक में पड़ा शव कंकाल में बदल चुका

परिजनों ने शक के आधार पर शाहबाद में अमर कॉलोनी के मकान में बदबू आने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस की मौजूदगी में घर का ताला तोड़कर तलाशी ली गई। सन्दूक में पड़ा शव कंकाल में बदल चुका है। उसकी शिनाख्त करना बेहद मुश्किल है। लेकिन बेटे राकेश के दावे अनुसार शव उनके पिता नराता राम का है। राकेश ने बताया कि उनके पिता की हत्या महिला ने की है। राकेश ने बताया कि पंजाब पुलिस के अनुसार जालंधर जिले में महिला द्वारा इसी तरह एक फौजी की हत्या कर शव को संदूक में रखा गया था। जल्द ही आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस शव की पुख्ता पहचान के लिए मृतक का डीएनए टेस्ट कराएगी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Lucknow Super Giants

    Royal Challengers Bengaluru

    Teams will be announced at the toss

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!