संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 50 वर्षीय व्यक्ति का शव, पुलिस कर रही मामले की जांच

Edited By Isha, Updated: 28 Nov, 2025 12:47 PM

body of a 50 year old man found under suspicious circumstances

अंबाला कैंट के राम बाग रोड़ स्थित रोटरी हस्पताल के नजदीक करीब 50 वर्षीय व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता मिला है। शव के पास पुलिस को कोई सुसाइड नोट कोई दस्तावेज या कोई मोबाईल नही मिला है

अंबाला(अमन):  अंबाला कैंट के राम बाग रोड़ स्थित रोटरी हस्पताल के नजदीक करीब 50 वर्षीय व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता मिला है। शव के पास पुलिस को कोई सुसाइड नोट कोई दस्तावेज या कोई मोबाईल नही मिला है, जिसको लेकर पुलिस शव की पहचान के लिए कोशिशें कर रही है। 

पुलिस का कहना है शव की पहचान के बाद जांच तेज की जाएगी और शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा, जिससे पूरा खुलासा हो पाएगा। फिलहाल आसपास के इलाकों में पहचान के लिए कार्रवाई जारी है यह शख्स यहां तक कैसे आया इसके लिए CCTV भी खंगाले जा रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!