लड़की भगाने के आरोप में 2 पक्षों में खूनी झड़प, बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 24 Jun, 2025 09:48 PM

bloody clash between two parties on charge of kidnapping girl

जींद में 2 परिवारों के बीच आपसी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया, जिसमें 64 वर्षीय रणधीर की मौत हो गई। इस विवाद का कारण मृतक रणधीर के बेटे के रिश्तेदार का दूसरे परिवार की लड़की के साथ 6 महीने पहले फरार होना बताया जा रहा है।

जींद (अमनदीप पिलानिया) : जींद में 2 परिवारों के बीच आपसी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया, जिसमें 64 वर्षीय रणधीर की मौत हो गई। इस विवाद का कारण मृतक रणधीर के बेटे के रिश्तेदार का दूसरे परिवार की लड़की के साथ 6 महीने पहले फरार होना बताया जा रहा है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस जांच अधिकारी ने बताया कि बीती रात भीड़ताना गांव में आरोपी पक्ष के लोगों ने कुछ अज्ञात बदमाशों के साथ मिलकर मृतक रणधीर के परिवार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में रणधीर को गंभीर चोटें आने के कारण, उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दूसरे पक्ष और अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला कि मृतक के बेटे के साले के साथ दूसरे पक्ष की लड़की फरार हो गई थी, जिसके चलते 6 महीने से रंजिश चल रही थी। फिलहाल मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!