Edited By Mohammad Kumail, Updated: 07 Aug, 2023 06:31 PM

भारतीय किसान यूनियन टिकैत की एक बैठक जिला प्रधान सुभाष गुर्जर की अध्यक्षता में सोमवार को रादौर में सम्पन्न हुई। बैठक में भाकियू नेताओं ने रादौर में 12 अगस्त को होने वाले जनसंवाद कार्यक्रम को लेकर मुख्यमंत्री से किसान संवाद करने की भी अपील की है...
रादौर (कुलदीप सैनी) : भारतीय किसान यूनियन टिकैत की एक बैठक जिला प्रधान सुभाष गुर्जर की अध्यक्षता में सोमवार को रादौर में सम्पन्न हुई। बैठक में भाकियू नेताओं ने रादौर में 12 अगस्त को होने वाले जनसंवाद कार्यक्रम को लेकर मुख्यमंत्री से किसान संवाद करने की भी अपील की है। वहीं चेतावनी दी है कि अगर मुख्यमंत्री ने किसानों के साथ संवाद नहीं किया तो संयुक्त किसान मोर्चे के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के किसी भी कार्यक्रम का किसानों द्वारा विरोध किया जाएगा।
मुख्यमंत्री द्वारा मिशन 2024 की तैयारियों को लेकर प्रदेशभर में शुरू किये गए जनसंवाद कार्यक्रमों के तहत आगामी 12 अगस्त को रादौर में तीन गांव में मुख्यमंत्री के जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। वहीं उससे पहले भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट ने भी मुख्यमंत्री से जनसंवाद की तर्ज पर किसान संवाद किये जाने की अपील की है। आज रादौर में हुई भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट की बैठक में किसान नेताओं ने मुख्यमंत्री से ये अपील की है, वहीं साफ़ कर दिया है कि अगर मुख्यमंत्री ने किसानों के साथ संवाद नहीं किया, तो संयुक्त किसान मोर्चे के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के किसी भी कार्यक्रम का विरोध किया जा सकता है।
भाकियू जिलाध्यक्ष सुभाष गुर्जर ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर जिला मुख्यालय पर 9 अगस्त से 10 अगस्त तक महापड़ाव करके प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर मुख्यमंत्री किसानों को मिलने का समय देते हैं, तो वह किसान हितैषी हैं, नहीं तो किसान विरोधी। उन्होंने कहा कि इसी मुद्दे को लेकर कल बिलासपुर के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में जगाधरी, यमुनानगर छछरौली, बिलासपुर रंजीतपुर और साढौरा ब्लॉक की एक अहम बैठक होगी।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)