प्रदेश के सभी जिलों में प्रवास करेंगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, सदस्यता अभियान को देंगे धार

Edited By Isha, Updated: 12 Nov, 2024 06:58 PM

bjp state president mohan lal baroli will visit all the districts of the state

भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के कार्य में जुटी हुई है। अब प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली प्रदेश में  जिलेवार प्रवास करेंगे और सदस्यता अभियान को धार देंगे।

चंडीगढ़(चंद्र शेखर धरणी) भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के कार्य में जुटी हुई है। अब प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली प्रदेश में  जिलेवार प्रवास करेंगे और सदस्यता अभियान को धार देंगे। पूरा कार्यक्रम बन गया है। 13 नवंबर से प्रदेश अध्यक्ष का प्रवास शुरू होगा और 21 नवंबर तक चलेगा इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष के साथ प्रवास प्रमुख भी मौजूद रहेंगे। इस एक सप्ताह में पार्टी का लक्ष्य अधिक से अधिक लोगों को बीजेपी से जोड़कर 50 लाख का टारगेट हासिल करना है।
सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक वेदपाल एडवोकेट के मुताबिक 13 नवंबर को प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली का प्रवास कार्यक्रम प्रातः 10 बजे नूंह जिला से शुरू होगा। इसी दिन प्रदेश अध्यक्ष 2 बजे पलवल और 4.30 बजे फरीदाबाद में प्रवास करेंगे। इसी तरह 14 नवंबर 10 बजे रोहतक, 2 बजे जींद, 4.30 बजे सोनीपत में प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली का प्रवास कार्यक्रम होगा।

वेदपाल एडवाकेट के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली का 15 नवंबर को 10 बजे गुरुग्राम, 2 बजे रेवाड़ी, 4.30 बजे महेन्द्रगढ़ में प्रवास करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष का 16 नवंबर को 10 बजे दादरी, 2 बजे भिवानी , 4.30 बजे झज्जर जिला में प्रवास होगा। उन्होंने बताया कि पंडित मोहन लाल बड़ौली 17 नवंबर 9 बजे हिसार, 11.30 बजे सिरसा, 2 बजे फतेहाबाद, 4.30 बजे कैथल प्रवास कर सदस्यता अभियान को प्रभावी बनाने के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष 18 नवंबर 10 बजे पानीपत, 2 बजे करनाल, 4.30 बजे कुरूक्षेत्र और 21 नवंबर 10 बजे पंचकूला, 2 बजे अंबाला, 4.30 बजे यमुनानगर में प्रवास करेंगे।

वेदपाल एडवाकेट ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के प्रवास कार्यक्रम के दौरान प्रवास प्रमुख गोपाल शर्मा नूंह, फरीदाबाद, पलवल और गुरुग्राम में रहेंगे। इसी तरह से संदीप जोशी रोहतक, सोनीपत, पानीपत और करनाल में रहेंगे। उन्होंने बताया कि वरूण श्योराण जींद, रेवाड़ी, महेन्द्रगढ़, झज्जर और मीना परमार भिवानी, दादरी तथा अशोक गुर्जर हिसार, सिरसा, फतेहाबाद व कैथल जिला में प्रदेश अध्यक्ष के साथ रहेंगे। वेदपाल एडवोकेट कहा कि वे खुद  कुरूक्षेत्र, पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में प्रवास कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष के साथ मौजूद रहेंगे।

उन्होंने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली के प्रवास कार्यक्रम के दौरान जिला अनुसार जिला कार्यकारिणी सदस्य, जिला सदस्यता टोली, मंडल सदस्यता टोली, शक्ति केंद्र प्रमुख, शक्ति केंद्र सदस्यता प्रमुख उपस्थित रहेंगे।

 

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!