PM मोदी के जन्म दिवस पर शनिवार से शुरू होगा भाजपा का सेवा पखवाड़ा, 15 दिनों में होंगे 15 सेवा कार्य

Edited By Gourav Chouhan, Updated: 16 Sep, 2022 09:02 PM

bjp s service fortnight will start from saturday on pm modi s birthday

भाजपा ने रक्तदान शिविरों के जरिए 10 हजार युनिट रक्त एकत्रित करने का लक्ष्य रखा है। 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले इस सेवा पखवाड़ा के दौरान प्रदेश में दर्जन भर से ज्यादा कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी का सेवा पखवाड़ा शनिवार को मोदी@20 पुस्तक के विमोचन तथा 90 विधानसभाओं में रक्तदान शिविर के साथ शुरू होगा। भाजपा ने रक्तदान शिविरों के जरिए 10 हजार युनिट रक्त एकत्रित करने का लक्ष्य रखा है। 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले इस सेवा पखवाड़ा के दौरान प्रदेश में दर्जन भर से ज्यादा कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान स्वच्छता अभियान चलाने के साथ-साथ 1 लाख पौधे लगाने, जल संरक्षण के तहत एक लाख टूटियां लगाने का लक्ष्य भी रखा गया है। प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने पूरे कार्यक्रम का खाका खुद खींचा है और धनखड़ ने सभी कार्यों के लिए प्रभारियों की नियुक्ति भी कर दी है। हर काम के लिए अलग प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।

 

मोदी के 72वें जन्म दिवस के अवसर पर 17 व 18 सितंबर को सभी जिलों में जिला स्तर पर मोदी@20 पुस्तक का विमोचन किया जाएगा तथा बुक स्टाल लगाए जाएंगे। इसकी जिम्मेदारी प्रदेश उपाध्यक्ष जीएल शर्मा को सौंपी गई है। 17 व 18 सितंबर को ही 90 विधानसभाओं में रक्तदान शिविरों का आयोजन होगा, इन शिविरों के जरिए 10 हजार यूनिट रक्त एकत्रित करने का लक्ष्य है। रक्तदान शिविरों की जिम्मेदारी युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राहुल राणा को सौंपी गई है।

 

प्रदेश मीडिया सह प्रमुख अरविंद सैनी ने बताया कि 19 और 20 सितंबर को मंडल स्तर पर ‘अमृत सरोवर’ सफाई अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान भाजपा का लक्ष्य 307 सरोवरों की सफाई करने का रहेगा। इन कार्यक्रमों का दायित्व प्रदेश संयोजक पंचायती राज प्रकोष्ठ कल्याण सिंह को दिया गया है। 21 से 23 सितंबर तक जल संरक्षण के लिए ‘कैच द रेन’ अभियान चलाया जाएगा। इन तीन दिनों में कार्यकर्ता बहते जल को रोकने के लिए नलों पर टूटियां भी लगाई जाएंगी। प्रदेश में 1 लाख टूटियां लगाने का लक्ष्य है और इस अभियान की जिम्मेदारी प्रदेश संयोजक जल संरक्षण विभाग नरेंद्र खट्टर की है। 24 सितंबर को प्रबुद्धजन एवं बुद्धिजीवी सम्मेलन का आयोजन जिला स्तर पर होगा। इन आयोजनों में प्रदेश स्तरीय नेता तथा एक जिला स्तरीय प्रबुद्ध व्यक्ति द्वारा पीएम मोदी के जीवनकाल तथा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला जाएगा।

 

सैनी ने बताया कि इस दौरान भाजपा ने प्रदेश में एक लाख पौधारोपण का लक्ष्य कार्यकर्ताओं को दिया है। हर बूथ पर पांच पौधे लगाए जाएंगे। यह अभियान 25 सितंबर को चलेगा और पर्यावरण संरक्षण विभाग के प्रदेश संयोजक नवीन गोयल को यह जिम्मेदारी दी गई है। पंडित दीनदयाल जयंती के अवसर पर 25 सितंबर को ही मन की बात कार्यक्रम बूथ स्तर पर होगा। इसी दिन पीएम मोदी को अभिनंदन एवं शुभकामना पत्र लिखे जाएंगे, यह काम प्रदेश मंत्री सरोज सिहाग सौंपा गया है।

 

सेवा पखवाड़ा के तहत मंडल स्तर पर टीबी मुक्त भारत अभियान 26 को प्रदेश मंत्री रविंद्र बलियाला के नेतृत्व में चलेगा। 27 सितंबर को जिला स्तर पर दिव्यांगों को कृत्रिम अंग एवं उपकरण वितरण कार्यक्रम रखा गया है। जरूरतमंदों को ये उपकरण सांसदों, विधायकों के फंड से जिला प्रशासन के सहयोग से उपलब्ध कराए जाएंगे। 28 सितंबर को निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर जिला स्तर पर लगाए जाएंगे तथा 29 सितंबर को कोविड टीकाकरण केंद्रों पर मंडल स्तर पर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी जाएगी।

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!